Bharat Bandh 2024: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अनुसूचित जाति, जनजाति रिजर्वेशन और क्रीमीलेयर को लेकर फैसला दिया है। जिसका विरोध आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति कर रही है। अब समिति समेत कई संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। सार्वजनिक परिवहन और निजी संस्थान 21 अगस्त को बंद रहेंगे। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। बंद का समर्थन मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी किया है। पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बयान सामने आया है। जिन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को बंद में भाग लेने और शांति बरतने की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन? क्या हैं प्रावधान, बीजेपी क्यों कर रही इसकी मांग
एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सभी जिलों में पुलिस की तैनाती बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। बंद का राजस्थान में व्यापक असर दिख सकता है। DGP यूआर साहू ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि कानून व्यवस्था किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बंद का आह्वान करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों से मीटिंग करने को कहा है। ताकि तालमेल के साथ शांति बरकरार रहे। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने आरक्षण पर 1 अगस्त को महत्वपूर्ण फैसला दिया था। जिसमें सभी राज्यों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) में सब कैटेगरी बनाने की परमिशन दी थी।
जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
कोर्ट ने कहा था कि रिजर्वेशन का लाभ पहले उनको मिलना चाहिए, जिनको वाकई इसकी जरूरत है। जिसके बाद फैसले का विरोध हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बंद का मुख्य उद्देश्य फैसले को चुनौती देना और इसे पलटने की मांग करना है। राजस्थान में हिंसा की आशंका को देखते हुए डीजीपी ने शीर्ष अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए बात की है। मीटिंग में जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ अफसर, संभागीय आयुक्त शामिल रहे। वहीं, वेस्ट यूपी के कई इलाकों को संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किया गया है। जिसके कारण पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आमजन की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
ये भी पढ़ेंः ‘दो मिनट के आनंद के पीछे…’ SC ने कोलकाता HC के फैसले पर जताई आपत्ति, पॉक्सो एक्ट केस में फैसला पलटा
यह भी पढ़ें- UP Police Constable का पेपर क्या सचमुच हुआ लीक? यहां जानें इन दावों की सच्चाई
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines