आटा-दाल-चावल महंगा हुआ! जानें अब भारत ब्रांड के ये तीनों प्रोडक्ट कितने रुपये में मिलेंगे?

Bharat Atta Dal Chawal New Rate List: सरकारी रेट पर मिलने वाला आटा और दाल-चावल महंगा हो गया है। नए रेट आज से ही लागू हो जाएंगे। दूसरी ओर, बेशक इन तीनों सरकारी चीजों के रेट सरकार ने बढ़ाए हैं, लेकिन नए रेट भी बाजार से सस्ते ही हैं।

Bharat Atta Dal Chawal

Bharat Atta Dal Chawal Price Hiked: देश में बढ़ती महंगाई का असर अब ‘भारत’ ब्रांड वाले आटा-चावल-दाल पर भी पड़ने लगा है। जी हां, सरकार ने अपने इन तीनों प्रोडक्ट्स के रेट बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें कल 22 अक्टूबर से लागू हुईं और आज से बढ़े हुए रेट पर यह तीनों चीजें मिलेंगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, आज सरकार ने भारत ब्रांड फेज-2 लॉन्च किया है। इस दूसरे फेज के तहत ही सरकारी आटा-दाल और चावल के रेट बढ़ाए गए हैं।

सरकार लोगों को सहकारी समितियों NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के जरिए बाजार से सस्ते रेट पर आटा-दाल और चावल उपलब्ध कराती है। फेज-2 की शुरुआत में NCCF की वैन 4 राज्यों में नए रेट पर आटा-दाल और चावल बेचेगी। इसके बाद अगले 10 दिन में पूरे देश में नए रेट पर तीनों चीजें बिकेंगी। इस वैन से लोग सस्ता प्याज और टमाटर भी खरीद सकते हैं। बता दें कि बेशक भारत ब्रांड आटा-दाल और चावल के रेट बढ़ाए गए हैं, लेकिन नए रेट भी बाजार रेट से कम ही होंगे।

क्या होगी नई रेट लिस्ट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए आदेश में कहा गया है कि ‘भारत आटा’ का रेट अब 27.50 रुपये नहीं 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा। ‘भारत चावल’ का रेट 34 रुपये प्रति किलोग्राम और ‘भारत चना दाल’ अब 65 रुपये नहीं 70 रुपये प्रति किलो मिलेगी। ऐसे में अब 10 किलो भारत आटा का दाम 275 रुपये नहीं बल्कि 300 रुपये होगा। 10 किलो भारत चावल का दाम 290 रुपये नहीं बल्कि 340 रुपये होगा। चना साबूत दाल 58 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 107 रुपये प्रति किलो, साबूत मूंग दाल 93 रुपये प्रति किलो और मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

बढ़े रेट पर भी मिलेगी सब्सिडी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार रेट बढ़ने के बाद भी आटे पर 2 रुपये 35 पैसे प्रति किलो सब्सिडी देगी। भारत चावल’ के लिए 2 रुपये प्रति किलो सब्सिडी मिलेगी।

बाजार में तीनों का क्या है रेट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बाजार में आटे का रेट करीब 36 रुपये, चावल करीब 43 रुपये और चना दाल 94 रुपये प्रति किलो बिक रही है। कहीं-कहीं 120 और 70 रुपये प्रति किलो भी है। मूंग दाल 124, मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ