Bhagwant Mann News 24 Interview: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी कॉमेडियन हुआ करते थे। उन्होंने सफल कॉमेडियन बनने के बाद सियासी सफर शुरू किया था। भगवंत मान सबसे पहले संगरूर लोकसभा से सांसद बने, अब वह पंजाब के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता ने लोकसभा चुनाव के बीच न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया।
पहला सीरियल बीएजी के प्रोडक्शन हाउस में बना
भगवंत मान ने कहा- BAG के साथ मेरा खास रिश्ता रहा है। इसके प्रोडक्शन हाउस से मैंने अपना करियर शुरू किया था। पंजाबी ऑडियो के बाद सीरियल का करियर यहीं से शुरू हुआ था। पंजाबी में कॉमेडी का पहला सीरियल बीएजी के प्रोडक्शन हाउस में ही बना था। ये अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल है। पंजाब के सीएम ने आगे कहा- प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस मालवीय नगर में होता था। हम काफी अच्छे माहौल में काम करते थे। 17 साल की उम्र में मेरा सफर शुरू हुआ। लोगों ने मुझे और मेरे काम को पहचान दी। सीडी और कैसेट धड़ाधड़ बिकते थे। इसमें मैं व्यंग्य करता था।
शायद भगवान ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी थी
इसके बाद अनुराधा प्रसाद ने कहा- जो आदमी कभी सिस्टम पर व्यंग्य करता था, वो अब खुद सिस्टम में आ गया है। इसे कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में भगवंत मान ने कहा- भगवान ने मेरी ट्रेनिंग करवा दी। भगवान ने शायद स्क्रिप्ट ऐसी लिखी हुई थी कि पहले सिस्टम पर चोट करवानी है, फिर उसी को ठीक करने के लिए जिम्मेदारी देनी है। बहुत अच्छा लगता है कि पंजाब जैसे राज्य का मुझे नेतृत्व करने का मौका मिला है।
ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘पंजाब बढ़ेगा तभी देश नंबर 1 बनेगा’, सीएम भगवंत मान का Interview अनुराधा प्रसाद के साथ
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
13 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines