Bhagwant Mann Exclusive Interview

Exclusive: ‘पंजाब बढ़ेगा तभी देश नंबर 1 बनेगा’, सीएम भगवंत मान का Interview अनुराधा प्रसाद के साथ

Bhagwant Mann Exclusive Interview: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान आज न्यूज24 के साथ सीधी बातचीत कर रहे हैं। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भगवंत मान देश की राजनीति से लेकर पंजाब की सियासत और आम आदमी पार्टी पर लग रहे आरोपों समेत तमाम मुद्दों को लेकर बात कर रहे हैं।

Bhagwant Mann Exclusive : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो चुकी है, पहले चरण का मतदान हो चुका है। राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं और अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन, दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की स्थिति कुछ बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय जेल में हैं। उनकी पार्टी के कई और नेता भी या तो जेल में हैं या जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब में भी आप की सरकार है और यहां सीएम पद भगवंत मान के पास है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भगवंत मान आज यानी शनिवार को न्यूज24 से खास बातचीत करेंगे इस दौरान वह चुनाव से लेकर पंजाब की स्थिति तक कई मुद्दों पर बात कर रहे हैं और सवालों के जवाब दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोपों से लेकर बजट सत्र कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की स्थिति पर चर्चा की जा रही है। पंजाब के सीएम का कहना है कि वह और उनकी पार्टी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। भगवंत मान इस मुद्दे पर भी बात कर रहे हैं कि देश को नंबर 1 बनाने के लिए पंजाब का विकास क्यों और कितना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ