Bhagwant Mann News 24 Interview : पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर पर पिछले दिनों खुशियां आईं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया। आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने निजी जीवन पर न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि बेटी का नाम नियामत कौर मान रखा है। वह 28 मार्च को पैदा हुई थी। हमारा छोटा सा परिवार है, लेकिन परिवार से कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं है। आगे भगवंत मान ने कहा कि बच्चे की परवरिश में पिता की ड्यूटी लगनी नहीं चाहिए, बल्कि निभाई जानी चाहिए। नियामत कौर की मम्मी डॉक्टर हैं, इसलिए दिक्कत नहीं आती है, लेकिन जब भी मौका मिलता है बेटी और परिवार के साथ समय बिताता हूं।
यह भी पढ़ें : जेल में अरविंद केजरीवाल से कैसी रही मुलाकात? भगवंत मान ने बताया तिहाड़ में सीएम का हाल
पत्नी के बाद बेटी से और अच्छा हुआ घर का मौहाल
पंजाब के सीएम ने कहा कि जिंदगी के दो पहिए हैं। अगर दोनों पहिए सही चलते हैं तो जिंदगी सही रहेगी। वो कहा जाता है कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ है। घर का माहौल पत्नी के बाद बेटी से और अच्छा हो जाता है। हम मिडिल क्लास परिवार से हैं। मम्मी गांव की बात बताती हैं।
यह भी पढ़ें : भगवंत मान को याद आए पुराने दिन, BAG के प्रोडक्शन हाउस से की थी करियर की शुरुआत
मेरे फैसलों में मां-पत्नी नहीं करती हैं हस्तक्षेप
उन्होंने कहा कि मम्मी खुद कई लोगों की अर्जियां लेकर आती हैं, लेकिन वह कभी किसी अधिकारी या कर्मचारी को सीधे फोन करके सिफारिश नहीं लगाती हैं। मेरे फैसलों में पत्नी इंटरफेयर नहीं करती हैं। हर पत्नी चाहती है कि मेरे पति सही रास्ते पर चलें। सबसे बड़ी बात है कि हमलोग एक साथ रहते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
57 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines