जेल में अरविंद केजरीवाल से कैसी रही मुलाकात? भगवंत मान ने बताया तिहाड़ में सीएम का हाल

Bhagwant Mann News 24 Interview : तिहाड़ जेल में भगवंत मान की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कैसी रही? इसे लेकर पंजाब के सीएम ने न्यूज 24 से विशेष बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जेल में मिलने के दौरान ऐसी व्यवस्था थी, जैसे किसी बड़े अपराधी से मिलने गए थे।

Bhagwant Mann News 24 Interview

Bhagwant Mann News 24 Interview

Bhagwant Mann News 24 Interview : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अप्रैल को जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। तिहाड़ में केजरीवाल से कैसी मुलाकात हुई? इसे लेकर सीएम भगंवत मान ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की।

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मौजूदा सीएम हैं और मैं भी मौजूदा सीएम हूं। वे (केजरीवाल) आरोपी हैं, दोषी नहीं हैं। हम दोनों के बीच में शीशा लगा हुआ था, दोनों तरफ जाली लगी हुई थी। दोनों के बीच इंटरकॉम (फोन) से बातचीत हुई।

तुम करो तो चंदा, हम करें तो धंधा : मान

भगवंत मान ने बताया कि जेल में ऐसी व्यवस्था की गई थी, जैसे किसी बड़े अपराधी से मिलने के लिए गए थे। अभी सिर्फ आरोप लगाया गया है। जिसकी शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को पकड़ा गया है, उसने भाजपा को 55 करोड़ रुपये का इलेक्टोरल बॉन्ड दिया है। हमारे नेताओं के मामले में कोई सबूत भी नहीं है। ये वही बात हुई- तुम करो तो चंदा, हम करें तो धंधा।

कमरे में केजरीवाल से मुलाकात करा सकते थे जेलर

पंजाब सीएम ने कहा कि जब पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार से सोनिया गांधी जेल में मिलने जाती थीं तब जेलर के कमरे में आमने-सामने बैठकर बात होती थी। जब चौटाला से प्रकाश सिंह बादल मिलने जाते थे तब भी वन टू वन बात होती थी। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल मैनुअल में लिखा हुआ है कि जेलर अच्छे व्यवहार वाले कैदी से कमरे में मिला सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ