70 हजार खर्चे के बाद भी हर माह 1 लाख सेविंग, युवती ने Reddit पर शेयर की कहानी

बेंगलुरु की इस महिला की कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। अपनी पोस्ट में उसने बताया कि, कैसे वह अपनी भारी रकम खर्च करने के बावजूद भी हर महीने 1 लाख से ज्यादा रुपये बचा लेती है? जानें पूरी कहानी…

Girl spending money

Girl spending money

विज्ञापन

बेंगलुरु की रहने वाली महिला ने अपने खर्च के बारे में सोशल मीडिया में साझा किया है। अपनी पोस्ट में उसने बताया कि, कैसे वह अपनी भारी रकम खर्च करने के बावजूद भी हर महीने 1 लाख से ज्यादा रुपये बचा लेती है। उसने यह भी बताया कि वह बेंगलुरु में अकेली रहती है और हर महीने करीब 70 हजार रुपये खर्च करती है।

हर महीने 27 हजार रुपये फ्लैट का देती है रेंट

Advertisment

इस महिला ने Reddit के माध्यम से अपने जीवन के बारे में बताया कि मैं दूर से काम करती हूं। 1BHK फ्लैट के लिए 27000 रुपये, नेटफ्लिक्स के लिए 199 रुपये, क्लाउड प्रो के लिए 2000 रुपये, खाने-पीने पर 15000 रुपये, बाहर खाने पर 10000 रुपये, पानी का बिल 499 रुपये, बिजली का 700 रुपये और अपने पैरेन्ट्स के लिए हर महीने लगभग 10000 रुपये खर्च के लिए देती है।

हर महीने खर्च करती है 70 हजार रुपये

उसने बताया कि आमतौर पर लगभग 70 हजार रुपये हर महीने खर्च हो जाते हैं। मैं हर महीने 1 लाख रुपये बचा भी लेती हूं। पोस्ट में यह भी लिखा कि मुझे पता है कि मैं इससे बेहतर कर सकती हूं, लेकिन मैं पैसे बचाने के लिए अपनी लाइफ के शौक को नहीं छोड़ सकती। मेरी लाइफ है, मुझे अच्छे से रहने का हक है। साथ में यह भी खुलासा किया कि वह एल्कोहल, सिगरेट या पार्टी नहीं करती है। लेकिन मुझे अपनी मां और पापा पर खर्च करना और अच्छे रेस्टोरेंट में खाना पसंद है।

विज्ञापन

इसके अलावा रेडिटर ने अपना जॉब और सैलरी के बारे में भी बताया। कोई भी पूछ रहा है कि मुझे यह ऑफर कैसे मिला, तो मैनें बताया कि सबसे पहले मैंने सिर्फ़ एक साल में कई बार बदलाव किए। मैं वास्तव में एक VIT इक्वीवैलेंट इंस्टीट्यूट से हूँ। आपके कॉलेज का आपके पैकेज से कोई लेना-देना नहीं है।

यूजर्स ने पोस्ट पर क्या कमेंट किया?

विज्ञापन

इस पोस्ट से उनकी जॉब और सैलरी को लेकर कई यूजर्स सोशल मीडिया में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि अगर आप 1.7 लाख कमा रही हो, तो प्लीज हमें लूटने में संकोच न करें। दूसरे यूजर ने कहा कि 1बीएचके के लिए 27 हजार रुपये दे देती हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि जब तक आप अपने मन की शांति के लिए खर्च कर रहे हैं, अपने माता-पिता को खुश रख रहे हैं और जितना खर्च कर रहे हैं उससे ज्यादा सेविंग कर रहे हैं, तब तक आप बिल्कुल सही रास्ते पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ