Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती की पहले बेरहमी से हत्या की गई। फिर बॉडी के 30 टुकड़े किए गए। हत्यारे ने सभी टुकड़ों को फ्रिज में रखा और कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि वारदात 10 से 15 दिन पहले की है। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या मानकर चल रही है। दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर नाम की एक लड़की की दो साल पहले ऐसे ही प्रेमी ने हत्या की थी। उसने 36 टुकड़े कर बॉडी जंगल में फेंकी थी। अब ऐसा ही मामला मल्लेश्वरम के वयालिकावल थाना इलाके में सामने आया है। जिस युवती का मर्डर हुआ है, वह 25-26 साल की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:कार ने मारी ऐसी टक्कर, स्कूटी समेत फ्लाईओवर के पिलर पर जा गिरी युवती; खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल
वयालिकावल और शेषाद्रिपुरम पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। विनायक नगर इलाके के तीन मंजिला मकान के पहले तल पर वारदात सामने आई है। युवती की पहचान महालक्ष्मी के तौर पर हुई है। महिला का 4 साल का बेटा भी है। जो उसके पति के साथ नेलमंगला में रहता है। लेकिन महिला वयालिकावल में अकेली रहती थी। हत्यारे ने बॉडी के टुकड़े रखे, वह 165 लीटर का सिंगल डोर फ्रिज है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन से इस घर से बदबू आ रही थी। युवती दूसरे राज्य की रहने वाली थी। जो इस मकान में 3 महीने पहले ही किराये पर रहने आई थी। पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पति से अलग रहती थी महिला
युवती की मां और भाई को आसपास के लोगों ने फोन कर घर से बदबू आने की जानकारी दी थी। जिसके बाद वे दोनों पहुंचे तो हत्या की बात सामने आई। घर का ताला तोड़ा गया। पुलिस के अनुसार बॉडी के टुकड़े पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके हैं। डीसीपी शेखर और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सतीश ने बताया कि महिला के शरीर के 30 टुकड़े किए गए हैं। युवती अपने पति से अलग रह रही थी। घर के मालिक का नाम जयराम है। महिला को एक लड़का छोड़ने और लेने के लिए आता था। पुलिस को शक है कि हत्या उसी ने की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:विवाद निपटाने आए कपल ने थाने को बना दिया अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
5 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
6 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
7 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
9 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
19 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
22 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
23 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines