विवाद निपटाने आए कपल ने थाने को बना दिया अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद परिजनों तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले में बीचबचाव किया। घरेलू कलह के मामले में पति-पत्नी को पुलिस ने बुलाया था। पुलिस निपटारा करवाने की सोच रही थी। लेकिन विवाद और बढ़ गया।

Uttar Pradesh crime news

Uttar Pradesh Crime: (गौरव मिश्रा, सहारनपुर) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पति-पत्नी को विवाद निपटाने के लिए पुलिस ने बुलाया था। महिला थाने में दोनों पक्ष आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। परिजनों में खूब गालीगलौज हुआ। जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जून के महीने में एक लड़का-लड़की पक्ष को पुलिस लाइन में विवाद सुलझाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन यहां मारपीट हो गई। जिसमें युवक की सास और भाई को चोटें लगी थीं। महिला घायल हालत में एसपी ऑफिस में घुसी थी। पुलिस न बीचबचाव करती तो मामला बढ़ सकता था। दोनों पक्षों को अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बात सुलझने के बजाय और उलझ गई थी।

विज्ञापन

पत्नी के थप्पड़ मारने पर भड़का विवाद

हरियाणा के हिसार में भी मई में ऐसा मामला सामने आया था। महिला थाने में दो पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। दोपहर को एक बजे मारपीट शुरू हुई थी। दो पक्षों के 5 लोग घायल हुए थे। पटेल नगर की रहने वाली महिला सीता ने आरोप लगाया था कि दामाद उसकी बेटी को तंग करता है। महिला संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी को शिकायत दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया था। लेकिन थाने के बाहर पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने पहले उसे थप्पड़ मार दिया।

दो साल पहले पटना के पुलिस थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। पति-पत्नी का विवाद बीच सड़क पर आ गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे। गर्दनीबाग इलाके स्थित महिला थाने का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार कर दो लोगों को जेल भेजा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ