कार ने मारी ऐसी टक्कर, स्कूटी समेत फ्लाईओवर के पिलर पर जा गिरी युवती; खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा का एक हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। एक लड़की को कार ने टक्कर मार दी। जिससे लड़की स्कूटी समेत पिलर पा जा गिरी। बाद में पुलिस विभाग ने उसका रेस्क्यू किया। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Uttar Pradesh news

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक स्कूटी सवार युवती को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती स्कूटी समेत फ्लाईओवर के पिलर पर जा गिरी। पिलर पर स्कूटी अटकने की वजह से युवती की जान तो बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें लगी हैं। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पूरी घटना निठारी इलाके के पास लगते सेक्टर-31 के सामने वाले एलिवेटेड रोड की है। स्कूटी सवार युवती के पीछे कार आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह स्कूटी से जा टकराई। जिसके बाद युवती स्कूटी समेत पिलर पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं। जिसके बाद युवती को नीचे उतारा गया। उसके पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद युवती बुरी तरह से डरी हुई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए पास लगते अस्पताल में दाखिल करवाया है।

विज्ञापन

नोएडा से गाजियाबाद जा रही थी युवती

नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती स्कूटी से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। वह नोएडा की रहने वाली है। कार की टक्कर के बाद वह पिलर के स्टॉपर पर जा गिरी। उसे सकुशल बचा लिया गया है। हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है। UP पुलिस इलाके के सीसीटीवी चेक कर रही है। वहीं, अभी तक कार चालक का पता नहीं लगा है। पिलर की ऊंचाई 35 फीट बताई जा रही है। युवती को बचाने के लिए दो युवक भी पिलर पर चढ़ गए। अगर युवती नीचे गिर जाती तो उसकी जान पर बन सकती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ