Traffic police complaint employee boss for violating traffic rules: हाल ही में जारी हुई एनसीआरबी की रिपोर्ट में अधिकतर सड़क हादसों का कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया गया था। ऐसे हादसे रोकने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान बनाया है। इसके अनुसार, अगर कोई कर्मचारी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो इस संबंध में पुलिस सीधा उसके बॉस से शिकायत करेगी और उसे ऐसा करने के पीछे की वजह बतानी होगी। शुरुआत बेंगलुरु में हुई है। अभियान 15 दिन पहले शुरू किया था।
व्हाट्सएप के जरिए की जाएगी शिकायत
ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान को अभी सरजापुर और व्हाइटफील्ड एरिया में शुरू किया है। यह महादेवपुरा यातायात पुलिस विभाग के अंतर्गत आता है। जहां पर आईटी कंपनियां मौजूद हैं। इस अभियान के तहत अगर किसी कर्मचारी का वाहन नॉन पार्किंग एरिया में पाया जाता है या वह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन का करता है तो तुरंत उसके बॉस को व्हाट्सएप पर उसकी शिकायत की जाएगी। महादेवपुरा ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर रमेश आर ने कहा कि हम इस अभियान के तहत यह देखना चाहते हैं कि इससे कर्मचारी ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक होते हैं या नहीं।
कंपनियों से जागरुकता बढ़ाने की सिफारिश
ट्रैफिक पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कर्माचारी के बॉस को शिकायत के तौर पर चालान भी भेज रही है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान के तहत किसी को निजी जानकारी नहीं दी जाती है, बल्कि उसने कितनी बार नियमों का उल्लंघन किया है, उसकी शिकायत की जाती है। हम कंपनियों से सिफारिश करते हैं कि ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए सेशन करें। यह पहल सिर्फ यह निश्चित करने के लिए है कि लोग देश के कानून का पालन करें।
ये भी पढ़ें: रतन टाटा के लिए आई धमकी भरी कॉल, मुंबई पुलिस ने ट्रेस की आरोपी की लोकेशन
ये भी पढ़ें: अरब सागर में जहाज हाईजैक करने की कोशिश, Indian Navy ने नाकाम की साजिश
ये भी पढ़ें: Fact Check: बिजली बिल अपडेट नहीं किया तो कट जाएगा कनेक्शन, क्या है इस मैसेज की सच्चाई?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines