Fact Check: बिजली बिल अपडेट नहीं किया तो कट जाएगा कनेक्शन, क्या है इस मैसेज की सच्चाई?

Viral Letter Fact Check: पॉवर मिनिस्टरी के लेटर हेड पर लिखा एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका PIB ने फैक्ट चेक किया है, आप भी जानिए इसकी सच्चाई…

Fact Check

Fact Check

विज्ञापन

Power Ministry Fake Latter Viral On Social Media: बिजली बिल अपडेट नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाने को लेकर एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पॉवर मिनिस्टरी का लेटर बताया जा रहा है और इसमें अपील की गई है कि जल्द से जल्द दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपना बिजली बिल अपडेट कराएं। बिल अपडेट नहीं कराने पर आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। कई इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स को यह लेटर मिला है, जिससे उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है, लेकिन प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस लेटर का फैक्ट चैक किया तो असलियत कुछ और ही निकली, जिसके बारे में आप भी जानिए…

 

विज्ञापन

PIB ने लेटर को फर्जी और भ्रामक बताया

प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने ट्वीट करके इस वायरल दावे की सच्चाई बताई। PIB के अनुसार, वायरल हो रहा लेटर फर्जी है। इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स इस पर बिल्कुल भरोसा न करें। इसमें किए गए दावे भ्रामक हैं। यह पैसा वसूलने और ठगने का हथकंडा हो सकता है। इस लेटर को भेजकर इसमें दिए गए नंबर पर कॉल करने को कहा गया है, लेकिन जब आप कॉल करेंगे तो हो सकता है कि आपसे अपनी पर्सनल डिटेल मांगी जाए, जिसे अगर आपने शेयर कर दिया तो धोखाधड़ी हो सकता है। आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए PIB देशवासियों से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी लेटर्स को चेक करके ही आगे की कार्रवाई करें।

विज्ञापन

मैसेज या ईमेल करके PIB से कराएं फैक्ट चेक

PIB ने लोगों से अपील की है कि वे किसी से भी अपने बैंक खाते, ATM, क्रेडिट कार्ड, बिजली खाते आदि निजी जानकारियां किसी के साथ भी शेयर न करें। बिजली बिल या इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऊर्जा मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को ही फॉलो करें। अगर आप किसी अफवाह, खबर, लेटर या मैसेज की हकीकत जानना चाहते हैं तो PIB के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। व्हाट्सेएप नंबर 87997-11259 या pibfactcheck@gmail.com पर ईमेल करके भी फैक्ट चेक करा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ