मोदीनगर में मंदिर में निकाह; हिंदू संगठनों ने काटा बवाल, जानें कैसे खुला शादी का राज?

Nikah in Temple: गाजियाबाद में मंंदिर के अंदर निकाह कराए जाने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। पुलिस को लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Nikah in Temple

निकाह में जुटे मेहमान।

Modinagar Muslim Couple Nikah in Temple: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में गोविंदपुरी इलाके में एक मंदिर में मुस्लिम जोड़े का निकाह कराए जाने का मामला सामने आया है। शिव शक्ति धाम मंदिर के परिसर में बनी धर्मशाला में निकाह कराया गया है। इस घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। हिंदू संगठनों ने इस निकाह को लेकर हंगामा किया और जांच की मांग की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, शिव शक्ति धाम मंदिर में मुस्लिम समाज के एक जोड़े का निकाह कराया गया। इस निकाह के लिए मंदिर की कमेटी ने 4200 रुपये की रसीद भी काटी, जो शबनम नाम की महिला के नाम पर है। निकाह होने की बात जब हिंदू संगठनों को पता चली तो उन्होंने मंदिर में आकर हंगामा किया। हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

विज्ञापन

निकाह के फोटो और वीडियो सामने आए

हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा का कहना है कि पैसे के लालच में मंदिर कमेटी ने धर्म का अपमान किया है। कमेटी ने पैसों के लालच में मंदिर परिसर की धर्मशाला में मुस्लिम समाज की शादी करवा दी। धर्म का अपमान करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। निकाह के कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में बने कमरों के सामने मुस्लिम समाज के लोग बैठे हैं।

विज्ञापन

शादी संपन्न होने के बाद सामान एक गाड़ी में लोड किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारात लोनी से मोदीनगर आई थी। इस मामले में ACP मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मामले की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया कि मंदिर में निकाह कराए जाने की बात सामने आई है। शिकायत लेकर कार्रवाई करेंगे। मामला सच निकला तो निकाह कराने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

ठेकेदार को पुलिस ने हिरासत में लिया

ACP मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा द्वारा थाना मोदीनगर पर तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि गोविन्दपुरी स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में ट्रस्ट द्वारा एक व्यक्ति मनोज सक्सेना को ठेका दिया गया है, जो वहां पर धार्मिक कार्यक्रम और शादी समारोह आयोजित कराता है। इसके द्वारा एक मुस्लिम परिवार को शादी हेतु मंदिर परिसर के बगल में बना कमरा और धर्मशाला आवंटित कर दी गई, जहां पर निकाह हुआ है।

ठेकेदार मनोज सक्सेना के इस कृत्य से नीरज शर्मा और अन्य लोगों की धार्मिंक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ठेकेदार मनोज सक्सेना को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला सामने आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ