Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास और साले को अरेस्ट कर लिया है। अतुल सुभाष के पिता ने अब पुलिस से गुहार लगाई है कि पोते को उनके परिवार को लौटाया जाए। पोता वर्तमान में सिंघानिया फैमिली के पास है। वहीं, पिता ने बेंगलुरु पुलिस का धन्यवाद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया है। पुलिस ने तीनों को शनिवार को ही अरेस्ट कर लिया था। अतुल सुभाष के पिता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे पुलिस का धन्यवाद करते हैं, लेकिन उनका पोता अब भी आरोपियों के पास है।
निकिता गुरुग्राम से अरेस्ट
पिता ने कहा कि उन्हें तो ये भी नहीं पता कि पोता जिंदा है कि नहीं, वे नहीं जानते कि आरोपियों ने उसे कहां रखा है? पुलिस उनके पोते की तलाश कर उन्हें सौंपे। वे चाहते हैं कि पोता उनके पास ही पले-बढ़े। बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को खुलासा किया था कि मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को अरेस्ट किया गया है। निकिता की मां और भाई को यूपी के प्रयागराज से अरेस्ट किया गया है। वहीं, निकिता को गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें: Atul Subhash Case में पुलिस ने लिया एक्शन, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नया मामला सामने आने के बाद पुरुषों के अधिकारों और सिस्टम के काम करने के तरीकों को लेकर नई बहस छिड़ गई है। पुलिस विभाग जांच कर रहा है कि अतुल सुभाष ने सुसाइड क्यों किया? उसकी पत्नी ने जो मामले दर्ज करवाए हैं, उनकी सच्चाई क्या है? इसकी पड़ताल भी की जा रही है। क्या वाकई पत्नी और उसके परिजन तंग करते थे, पूरी सच्चाई पुलिस सामने लेकर आएगी?
फंदे पर लटका मिला था शव
बता दें कि 9 दिसंबर को अतुल सुभाष बेंगलुरु के मुन्नेकोलाल इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे पर लटके मिले थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। नोट में उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और परिजनों के खिलाफ प्रताड़ित करने, गुजारा भत्ता के नाम पर मोटी रकम मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में सुभाष का 24 पेज का सुसाइड नोट सामने आया था। 90 मिनट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सुभाष ने आरोप लगाया था कि निकिता ने केस वापस लेने के लिए 3 करोड़ और बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपये की डिमांड की थी।
ये भी पढ़ें: Atul Subhash News: अतुल के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंची निकिता
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines