Bengaluru Metro Fare: नम्मा मेट्रो ने 9 फरवरी से ही बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो ने अपने किराए में इजाफा किया था, जिसके बाद उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल, इस वजह से बेंगलुरु मेट्रो के 6 लाख से अधिक यात्री कम हो गए हैं। टिकट के दाम बढ़ते ही लोगों ने ट्रांसपोर्टेशन के लिए अलग रूट्स और साधनों को अपनाना शुरू कर दिया है। इस पूरे मामले पर बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन ने सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा है कि यह कुप्रबंधन का नतीजा है, जिसके गंभीर परिणामों को भुगतना पड़ेगा।
पीसी मोहन ने एक्स पर किया पोस्ट
सांसद पीसी मोहन ने नम्मा मेट्रो की किराया वृद्धि के बाद हो रही आलोचनाओं को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है और स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार माना है। उन्होंने पोस्ट में 6 लाख से अधिक लोगों का मेट्रो से पलायन करने पर कांग्रेस नेतृत्व की सरकार पर आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर
सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि मेट्रो का किराया इजाफा होने के पीछे केंद्र सरकार का भी बड़ा हाथ है। किराए में संशोधन के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए वे इन दावों का खंडन करते हैं और कहते हैं कि मेट्रो का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने पेश किया था, लेकिन उसका अंतिम निर्णय हाई कोर्ट और केंद्र सरकार की समिति ने ही इसकी मंजूरी दी थी।
Bengaluru Metro,
मेट्रो प्रबंधन लेगा कोई बड़ा फैसला?
नम्मा मेट्रो को होने वाले नुकसानों के तहत राजनीतिक नेताओं का आक्रोश और जनता का कड़ा विरोध प्रशासन के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री ने बीएमआरसीएल (BMRC) को मामले की जांच और किराया बढ़ोतरी से किन इलाकों का किराए में ज्यादा वृद्धि हुई है, इसकी जांच के आदेश दिए हैं। BMRC के मूल्यांकन के बाद 10 रुपये सबसे कम दाम की टिकट है और सबसे महंगी टिकट 90 रुपये की है। बीएमआरसी के प्रबंध निदेशक एम महेश्वर राव ने कहा कि यात्री पूरा दाम वापसी करने की मांग कर रहे हैं, इसके लिए समिति चर्चा करेगी।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
41 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
58 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines