Bengaluru Man Suicide due to Dog Death: बेंगलुरु में एक शख्स ने अपने ही घर में सुसाइड कर ली। मृतक की शिनाख्त मदनायकनहल्ली निवासी 33 साल के राजशेखर सी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, लेकिन पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। राजशेखर की लाश उसकी मां और बहन ने देखी। राजेशख का अपना बिजनेस था, लेकिन उसने सुसाइड करने का कदम क्यों उठाया? इस बारे में उसकी मां ने एक चौंकाने वाली वजह बताई। पुलिस ने भी मृतक की मां के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस को वजह अटपटी लगी।
यह भी पढ़ें:‘मेरी बहनों को बेचना चाहते थे वो’; लखनऊ में 5 कत्ल करने वाले का कबूलनामा, वीडियो में किए खुलासे
कई दिन से बीमार था पालतू कुत्ता
पुलिस को बयान देते हुए महिला ने बताया कि राजशेखर को अपने कुत्ते बाउंसी से काफी प्यार था, लेकिन वह कई दिन से बीमार था। मंगलवार सुबह बाउंसी की मौत हो गई। इससे राजशेखर काफी परेशान था। उसने बाउंसी को अपने घर के पास ही दफनाया, लेकिन वह उसकी कब्र के पास बैठा रहा। रात को आकर वह खाना खाए बिना सो गया औा सुबह कमरे में उसकी लाश मिली। राजशेखर को बाउंसी की मौत का सदमा लगा था, इसलिए उसने सुसाइड कर ली। वरना ऐसा कदम उठाने का कोई और कारण नहीं था, क्योंकि कारोबार ठीक चल रहा था और न ही किसी तरह का कोई पारिवारिक विवाद था।
यह भी पढ़ें:सपने में आकर पति ने किया प्रेग्नेंट, वायरल वीडियो में महिला का चौंकाने वाला दावा, जानें क्या है मामला?
दिल्ली में बेकरी ऑनर ने किया सुसाइड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के मॉडल टाउन में एक बेकरी के मालिक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। करीब 40 साल के पुनीत खुराना बेसुध मिले थे तो परिजनों ने उन्हें BJRM अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस को पुनीत के गले पर रस्सी का निशान मिला। पुनीत के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
वही सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पता चला है कि पुनीत अपनी पत्नी से तलाक लेने वाला था। दोनों के बीच बेकरी को लेकर विवाद था। पत्नी पुनीत पर बेकरी के बदले पैसे देने का दबाव बना रही थी। पुनीत ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जो पुलिस के हाथ लगा चुका है। उसी बहन ने भी मीडिया के सामने आकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पुनीत के फोन को जब्त करके उससे हुई कॉल्स को ट्रेस करने में जुटी है, ताकि कोई सुराग मिले।
यह भी पढ़ें:New Year Party इनवाइट संग भेजा कंडोम, बवाल होते ही पब के खिलाफ FIR
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
26 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
4 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines