New Year Party इनवाइट संग भेजा कंडोम, बवाल होते ही पब के खिलाफ FIR

New Year Party Invitaion: महाराष्ट्र के पुणे में एक पब ने न्यू ईयर पार्टी इन्विटेशन के साथ कंडोम और ORS के पैकेट भेजे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो युवा कांग्रेस के नेता भड़क गए और उन्होंने पब के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी।

New Year Party Invitaion With Condom

Image Credit: Freepik

New Year Party Invitaion With Condom: आज देशभर में न्यू ईयर 2025 की वेलकम पार्टी होंगी। इसके लिए देशभर के होटल, रेस्टोरेंट, नाइट क्लब और बार तैयार हैं। महाराष्ट्र में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की पूरी तैयारियां हैं। लोगों को न्यू ईयर पार्टी के इन्विटेशन मिल चुके हैं, लेकिन पुणे के एक पब का इन्विटेशन वायरल हुआ है, जिसे देखकर कांग्रेस वाले भड़क गए और पार्टी नेताओं ने पब के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। क्योंकि पब ने न्यू ईयर पार्टी इन्विटेशन के साथ कंडोम और ORS भेजे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को पब के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इन्विटेशन की तस्वीरें वायरलों के आधार पर युवा कांग्रेस ने पब के प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए इनवाइटेड लोगों के बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के एक पब ने नए साल की पूर्व संध्या को न्यू ईयर पार्टी के लिए लोगों को इन्विटेशन भेजे, जिसमें कंडोम और ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) भी था। युवा कांग्रेस की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पार्टी में आमंत्रित किए गए लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जैसे ही यह आमंत्रण कुछ लोगों तक पहुंचा, इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। वहीं महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य अक्षय जैन ने कहा कि कांग्रेस और इसके नेता पब और नाइट लाइफ़ के खिलाफ़ नहीं हैं, लेकिन युवाओं को आकर्षित करने की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी ठीक नहीं है, जिसका विरोध कर रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए इस तरह के ऑफर देकर युवाओं को अपने पब में आमंत्रित करना ठीक तरीका नहीं हे। इससे युवा पीढ़ी गलत रास्तों की ओर भटक सकती है, जिसे कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ