हनुमान चालीसा चलाने पर क्यों दुकानदार को पीटा? सामने आया वायरल वीडियो का सच

Man beaten for hanuman chalisa: मामला बेंगलुरु के जुमा मस्जिद रोड का है। यहां एक दुकानदार हनुमान चालीसा बजा रहा था। कुछ युवकों ने उसे चालीसा बंद करने के लिए कहा। जिसके बाद युवकों ने दुकानदार की पिटाई लगा दी। पुलिस मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Bengaluru, Hanuman Chalisa 

युवक के साथ मारपीट का फुटेज

विज्ञापन

Man beaten for hanuman chalisa: कर्नाटक के बेंगलुरु में कथित रूप से तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष है, वहीं, इस मसले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उधर, पुलिस मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।

Advertisment

सरकार से कार्रवाई की मांग

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कर्नाटक में हनुमान चालीसा बैन कर दी गई है? उनका आरोप था कि बेंगलुरु में कानून व्यवस्था लचर है और सरकार को इस पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

यह है पूरा मामला 

यह पूरा मामला बेंगलुरु के जुमा मस्जिद रोड इलाके का है। यहां सिद्दन्ना गली में मुकेश की मोबाइल की दुकान है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुछ युवक उसकी दुकान पर आए। युवकों ने कथित तौर पर तेज आवाज में चलाई जा रही हनुमान चालीसा को बंद करने कहा। उनका तर्क था कि मस्जिद में अजान का समय हो गया है। इसके बाद वीडियो से पता चलता है कि दोनों पक्षों में इस मुद्दे को लेकर बहस होती है फिर मुकेश और युवकों में दुकान से बाहर मारपीट हुई।

हमलावरों के पास चाकू था

मुकेश ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली। लेकिन उसमें हनुमान चालीसा के बारे में नहीं लिखा है, वहीं, पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमलावरों के पास चाकू होने की बात भी सामने आ रही है। उधर, इस मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियां बेंगलुरु में लचर कानून व्यवस्था होने के आरोप लगा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ