Karnataka Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 25 साल के युवक ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। आरोपी ने BMTC की वोल्वो बस में वारदात को अंजाम दिया। कंडक्टर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नौकरी से निकाले जाने पर नाराज था। हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले BPO कर्मचारी था, जिसको नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी का नाम हर्ष सिन्हा है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। कंडक्टर ने युवक से कहा था कि वह दरवाजे से हटकर खड़ा हो। जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया और कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
यह भी पढ़ें:‘सुंदर लड़कियां किसानों के बेटों से शादी नहीं करतीं…’, NCP समर्थित विधायक का विवादित बयान, कांग्रेस भड़की
चलती बस में वारदात के बाद घायल हुए 45 साल के कंडक्टर योगेश को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी फुटबोर्ड पर खड़ा था। तभी योगेश ने उसे ऊपर आने के लिए कहा तो उसने गुस्से में कंडक्टर पर अटैक कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले से पहले दोनों के बीच हल्की नोंकझोंक हुई थी। आरोपी हर्ष को 20 सितंबर को नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी अपने पूर्व मैनेजर से नाराज था। आरोपी ने मैनेजर को मारने का प्लान बनाया था और वह अपने साथ चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस के अनुसार मामला व्हाइटफील्ड इलाके का है। वोल्वो बस में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने हर्ष सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बस चालक ने दिखाई सूझबूझ
वीडियो में दिख रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की बस के अंदर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आरोपी फुटबोर्ड पर खड़ा था। जिसकी वजह से दूसरे लोगों को उतरने-चढ़ने में परेशानी आ रही थी। चाकू घोंपने के बाद आरोपी ने दूसरे यात्रियों को बस खाली करने की धमकी दी। जिसके बाद बस चालक सिद्धलिंगस्वामी ने दरवाजा बंद किया और आरोपी को अकेले बस में छोड़ बाहर कूद गया। इसके बाद आरोपी ने हथौड़ा लेकर तोड़फोड़ की।
यह भी पढ़ें:‘वोट दे देंगे, बस ये पानी पीकर दिखा दो…’, नेताओं से क्यों डिमांड कर रहे इस गांव के लोग? वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
14 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines