बेंगलुरु के एक 5-स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया. होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का कर्मचारी शामिल है. यह हादसा शहर के कॉनराड (Conrad) होटल में हुआ. दोनों मृतक होटल में ही ठहरे हुए थे. उनकी पहचान 57 साल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और 45 साल के स्लोवाकिया के नागरिक जुराज होर्वाथ के रूप में हुई है. अलेक्जेंडर लुफ्थांसा एयरलाइंस में क्रू मेंबर थे.
वहीं, जुराज होर्वाथ आईटी कंपनी IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम करते थे. दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का 26 साल का कर्मचारी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए. दोनों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.
अस्पताल ने क्या बताया?
मणिपाल अस्पताल के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 5:10 बजे कॉनराड होटल से चार लोगों को अस्पताल लाया गया था. इनमें जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिक, एक अमेरिकी नागरिक और होटल का 26 साल का कर्मचारी शामिल थे. अस्पताल ने बताया कि जर्मन नागरिक को मृत हालत में लाया गया था. वहीं, स्लोवाकिया के नागरिक को बचाने के लिए डॉक्टरों ने सीपीआर दिया. काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.
शुक्रवार शाम अस्पताल में उनकी मौत हो गई. अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. मेबल ने बताया कि अमेरिकी नागरिक ने करंट का झटका महसूस किया था. इसके बाद वह दोनों लोगों को बचाने के लिए स्विमिंग पूल में कूद गए. उन्हें सिरदर्द और घबराहट की शिकायत थी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. होटल के 26 साल के कर्मचारी को भी सदमे की हालत में अस्पताल लाया गया था. उसकी हालत भी अब स्थिर बताई गई है. उसे भी जल्द छुट्टी मिलने की उम्मीद है.
होटल प्रबंधन ने जताया दुख
होटल प्रबंधन ने इस घटना पर दुख जताया है. होटल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस हादसे में दो मेहमानों की जान चली गई. होटल ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. होटल प्रबंधन ने कहा कि अभी हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है. स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. होटल जांच में पूरा सहयोग कर रहा है. यह हादसा शुक्रवार शाम होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में हुआ. बताया गया है कि दोनों विदेशी नागरिक वहां तैरने गए थे. इसी दौरान कथित तौर पर करंट लगने की घटना हुई.
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
6 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
7 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
7 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines