Bangalore News: दक्षिण बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक 27 वर्षीय Technical Expert की लाश अपने घर पर फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। वहीं इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।
दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, शिल्पा की शादी लगभग ढाई साल पहले प्रवीण से हुई थी। वह दक्षिण बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या थाना क्षेत्र में रहती थी। बीते मंगलवार को शिल्पा का शव घर में संदिग्ध परिस्थितयों में कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इस मामले पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। वहीं मृतका शिल्पा के माता-पिता ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि प्रवीण के परिवार ने शादी के समय 15 लाख रुपये नकद, 150 ग्राम सोने के गहने और घरेलू सामान की मांग की थी। इन मांगों को पूरा करने के बावजूद शिल्पा के ससुराल वालों ने शादी के बाद कथित तौर पर उन पर अतिरिक्त पैसे और कीमती सामान की मांग की जाने लगी। परिवार का दावा है कि दहेज को लेकर बार-बार ताने और मानसिक प्रताड़ना के कारण शिल्पा ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शिल्पा ने इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और शादी से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थीं। प्रवीण भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, लेकिन शादी के एक साल बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और व्यवसाय शुरू कर दिया था। शिल्पा के परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके रंग को लेकर भी शिल्पा को ताने दिए जाते थे। छह महीने पहले प्रवीण के परिवार ने व्यवसाय में मदद के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले में सुड्डागुंटेपाल्या पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिल्पा का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, गोल्डन टेंपल मामले में आया अपडेट
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
40 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, थोड़ी देर में रैली
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines