पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण फिल्मी होता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश के चर्चित 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' IPS अजय पाल शर्मा और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब 'सिंघम' बनाम 'पुष्पा' के मुकाम पर पहुंच गई है. फाल्टा की गलियों में अब नारों के साथ-साथ फिल्मी डायलॉग्स की गूंज सुनाई दे रही है.
दबिश के बाद गरमाया माहौल
मामला तब शुरू हुआ जब चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने सोमवार देर रात टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर दबिश दी. वोटर्स को धमकाने की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए शर्मा ने उम्मीदवार के परिजनों को दो टूक कहा था, 'जहांगीर को समझा देना, अगर बदमाशी की तो सही तरीके से निपटेंगे.'
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : कौन हैं UP के ‘सिंघम’ अजय शर्मा, जिनकी एंट्री से गरमाई बंगाल की सियासत, TMC उम्मीदवार को चेताया- ‘अगर बदमाशी की तो…’
---विज्ञापन---
'पुष्पा' वाले अंदाज में पलटवार
आईपीएस शर्मा के इस 'सिंघम' अवतार पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने फिल्मी अंदाज में पलटवार किया. खान ने समर्थकों के बीच हुंकार भरते हुए कहा, 'ये बंगाल है. अगर वो (अजय पाल शर्मा) खुद को यूपी का 'सिंघम' समझते हैं, तो मैं भी 'पुष्पा' हूं. फाल्टा में बीजेपी के इशारे पर काम करने वाले यूपी के पुलिस अफसरों की धौंस नहीं चलेगी. हम झुकेंगे नहीं!'
---विज्ञापन---
जहांगीर खान के इस बयान के बाद फालटा में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने 'जय बांग्ला' के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : आरक्षण की बात पर टिकट देने में कंजूसी क्यों? जानिए बंगाल में महिलाओं को ‘मोहरा’ बना रहे या ‘महारथी’?
---विज्ञापन---
महुआ मोइत्रा ने भी लिए 'मजे'
इस लड़ाई में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की एंट्री ने आग में घी का काम किया है. महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईपीएस अजय पाल शर्मा का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे किसी पब में डांस करते नजर आ रहे हैं. महुआ ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'आपको एन्जॉय करते देख अच्छा लगा… उम्मीद है कि आपकी पुलिसिंग स्किल आपके डांसिंग स्किल से बेहतर होगी.'
अभिषेक बनर्जी के गढ़ में तनाव
बता दें, फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, जो टीएमसी के नंबर-2 नेता अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है. बंगाल सरकार के मंत्रियों ने भी आईपीएस शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पूछा कि क्या कोई अधिकारी रात के अंधेरे में किसी के घर घुसकर ऐसे धमकी दे सकता है?
सुरक्षा पर भी छिड़ा संग्राम
IPS अजय पाल शर्मा ने जहांगीर खान की सुरक्षा में तैनात अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लेकर भी नोटिस जारी किया है. नियम के मुताबिक उन्हें 10 सुरक्षाकर्मी मिलने थे, लेकिन मौके पर 14 जवान मिले.