BBC Documentary Row: सुप्रीम कोर्ट में BBC Documentary पर सुनवाई कल, बैन हटाने के लिए दिए यह तर्क
Edited By Amit Kasana

supreme court
Edited By Amit Kasana

supreme court
BBC Documentary Row: गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर कल सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में डॉक्यूमेंट्री पर सरकार की तरफ से लगाई गई रोक को हटाने की मांग की गई है। अदालत इस मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार पेश याचिका में कहा गया है कि सरकार के दबाव में अजमेर समेत कुछ जगहों पर छात्रों को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कॉलेज से निलंबित किया गया गया है। याचिका में अदालत से डॉक्यूमेंट्री के दोनों भाग देखने और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने जिनकी 2002 के गुजरात दंगों में भूमिका रही है की मांग की गई है। याची के मुताबिक प्रदर्शन की कोशिश कर रहे लोगों पर देश भर में पुलिस दबाव बना रही है।
BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर हुआ था बवाल pic.twitter.com/YWVxmq2eoR
— News24 (@news24tvchannel) February 2, 2023
याची वकील के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट यह तय करें कि अनुच्छेद 19(1)(2) के तहत नागरिकों को 2002 के गुजरात दंगों पर समाचार, तथ्य और रिपोर्ट देखने का अधिकार है या नहीं। याचिका में आगे सवाल उठाया गया है कि क्या केंद्र सरकार प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा सकती है, जो संविधान के तहत मौलिक अधिकार है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: