Battle For Karnataka: कर्नाटक में नरेंद्र मोदी के सहारे भाजपा! 7 मई तक प्रधानमंत्री के 4 रोड शो, 19 जनसभा को भी करेंगे संबोधित

pm modi, karnataka, karnataka polls, pm modi rallies, karnataka assembly elections, bengaluru, roadshow, bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। -फाइल फोटो

विज्ञापन

Battle For Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का जंग जीतने के लिए भाजपा पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के सहारे है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले आठ दिनों में पीएम मोदी की कर्नाटक में रोड शो के अलावा दर्जनभर से ज्यादा जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन जनसभा और शाम को मेगा रोड शो करेंगे। इसी के साथ भाजपा कर्नाटक में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में अपना जोर लगा देगी। नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल से 7 मई तक कर्नाटक में चार रोड शो करेंगे जबकि विभिन्न जिलों में 19 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Advertisment

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे हुमनाबाद, दोपहर 12 बजे विजयपुरा और दोपहर 3 बजे कुदाची में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम करीब 6 बजे उनका रोड शो होगा। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि पीएम मोदी का रोड शो कई किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो के जरिए बेंगलुरु नॉर्थ के तीन विधानसभा क्षेत्रों को लगभग 45 मिनट में कवर किया जाएगा।

30 अप्रैल को पीएम मोदी तीन जिलों में करेंगे जनसभा

30 अप्रैल को पीएम मोदी कोलार, चन्नापटना और मैसूर जिलों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2 मई को पीएम नरेंद्र मोदी चित्रदुर्ग, विजयनगर, सिंधनूर और कालाबुरागी में प्रचार करेंगे। 3 मई को वो मुदबिदिरे, करवार और कित्तूर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की सफलता के बाद इसी तर्ज पर भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो को आयोजित करने का फैसला किया है। रोड शो का मकसद पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करना है।

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी ने किया था 50 किलोमीटर लंबा रोड शो

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो किया था, जिसमें 19 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है, जिसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने अभी से अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है जहां भाजपा सत्ता में है।

विज्ञापन

भाजपा राज्य में दूसरा कार्यकाल चाह रही है और उसने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटने का भरोसा जताया है। 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ