बुल्गारिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने वर्षों पहले दुनियाभर के लिए कुछ भविष्यवाणियां की थीं, जो आज 21वीं सदी में सच होती नजर आ रही हैं। उन्होंने चेताया था कि एक समय ऐसा आएगा, जब इंसान अपनी ही बनाई टेक्नोलॉजी का गुलाम बन जाएगा और यही टेक्नोलॉजी इंसान के लिए साइलेंट किलर बनेगी, धीरे-धीरे इंसान की तबाही का कारण बनेगी। बाबा वेंगा ने यह भविष्यवाणी भी की थी कि भविष्य में लोग छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इंसान के जीवन को आसान तो बनाएंगे, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरे भी लेकर आएंगे।
यह भी पढ़ें:‘निकिता के शादी से पहले थे 2 बॉयफ्रेंड’, TCS मैनेजर मानव शर्मा केस की चार्जशीट में बड़े खुलासे
लोगों को लग चुकी मोबाइल की आदत
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का मतलब दूसरे शब्दों में यह था कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ‘साइलेंट किलर’ बनेगा। इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिल रहा है। आज की दुनिया को मोबाइल फोन की लत लग गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को मोबाइल की आदत लग चुकी है। मोबाइल के बिना न सुबह होती है और न ही रात खत्म होती है। पैसों की पेमेंट से लेकर शॉपिंग तक मोबाइल से होने लगी है। मोबाइल के चक्कर में लोग शाॅपिंग करने के लिए घर से बाहर नहीं निकलते। ऑनलाइन पढ़ाई के चक्कर में बच्चे घर से निकलकर कोचिंग सेंटर तक नहीं जाते। मोबाइल गेम खेलने के लिए घर से बाहर जाकर नहीं खेलते।
यह भी पढ़ें:सैफुल्लाह के जनाजे में दिखे कई आतंकी, पाकिस्तान फिर दुनिया के सामने बेनकाब, देखें वीडियो-तस्वीरें
मानवता के पतन की थी भविष्यवाणी
मोबाइल के चक्कर में लोगों की नींद खराब हो रही है। आंखों की कमजोरी, मानसिक तनाव और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याएं होने लगी हैं। बाबा वेंगा ने आगाह किया था कि टेक्नोलॉजी की यह लत न सिर्फ इंसान के व्यवहार और सोच को बदल देगी, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करेगी। सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि साल 2025 से मानवता, धरती और सृष्टि का पतन शुरू हो जाएगा। अब जब हम उस समय के इतने करीब हैं तो यह सवाल और भी प्रासंगिक हो जाता है कि क्या हम सच में अपने ही हाथों अपना विनाश लिख रहे हैं?
यह भी पढ़ें:Jyoti Malhotra को लेकर 6 खुलासे, क्या पाकिस्तान के अलावा चीन की यात्रा भी कर चुकी है यूट्यूबर?
कौन हैं बाबा वेंगा?
वैंगा डेमित्रोवा, जिन्हें दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है, का जन्म साल 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में एक तूफान में दृष्टि खोने के बाद उन्हें भविष्य देखने की शक्ति प्राप्त हुई। 1996 में 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध, सोवियत संघ का विघटन और 9/11 जैसे बड़े घटनाक्रमों की उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
9 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
11 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines