Jyoti Malhotra को लेकर 6 खुलासे, क्या पाकिस्तान के अलावा चीन की यात्रा भी कर चुकी है यूट्यूबर?

Jyoti Malhotra Latest Updates: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है। कहा जा रहा है कि ज्योति पाकिस्तान के अलावा चीन की यात्रा भी कर चुकी है। ज्योति 5 दिन के रिमांड पर है।

Jyoti Malhotra | Pakistani Spy | ISI Agent

Jyoti Malhotra के बारे में पता चला है कि वह चीन की यात्रा भी कर चुकी है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा से खुफिया एजेंसियां और हिसार पुलिस पूछताछ कर रही है। हिसार के SP शशांक कुमार के अनुसार, ज्योति को 16 मई को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया था। ज्योति का 5 दिन का रिमांड मिला है। उससे बैंक खातों और ट्रैवल हिस्ट्री की डिटेल खंगाली गई है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, लैपटॉप भी चेक किए गए हैं।

विज्ञापन

अब तक की जांच में पता चला है कि पाकिस्तान में दूतावास अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। ज्योति कई बार पाकिस्तान जा चुकी थी। ज्योति मल्होत्रा ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट से जानकारियां लीक करती थी। ज्योति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धारा 3, 4, 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। ज्योति के साथ 6 लोग और पकड़े गए हैं, जिन पर जासूसी करने में ज्योति की मदद करने का आरोप है।

विज्ञापन

आइए ज्योति को लेकर अब तक हो चुके खुलासे जानते हैं…

विज्ञापन

चीन की यात्रा कर चुकी

हिसार के पुलिस अधीक्षक (SP) शशांक कुमार सावन ने रविवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान के लिए खुफिया एजेंट के तौर पर काम करने वाली ज्योति कई बार पाकिस्तान गई थी। पहलगाम आतंकी हमले से पहले वह पहलगाम ट्रिप पर भी गई थी। ज्योति चीन की यात्रा भी कर चुकी है। भारत के कई राज्यों के ट्रिप पर जाकर तस्वीरें-वीडियो कैप्चर कर चुकी है।

विदेशी फंडिंग का शक

ज्योति मल्होत्रा ट्रैवल ब्लॉगर थी, जो ट्रैवल विद जो नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इस चैनल के 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, लेकिन पाकिस्तान-चीन के ट्रिप का पता चलने पर टूर के लिए फंडिंग सोर्स खंगाले जा रहे हैं, क्यों ट्रिप के लिए विदेशी फंडिंग होने का संदेह है। पुलिस पता लगा रही है कि ज्योति को पाकिस्तान-चीन की ट्रिप के फंड किसने दिया?

विज्ञापन

पुरी ट्रिप पर भी गई थी

ज्योति के बारे में पता चला है कि वह सितंबर 2024 में ओडिशा के पुरी में ट्रिप पर गई थी। उसने पुरी के जगन्नाथ मंदिर और अन्य जगहों के फोटो क्लिक किए थे। पुरी में ज्योति एक महिला से मिली थी, जो हाल ही में पाकिस्तान के करतारपुर साहिब की यात्रा पर गई थी। इस जानकारी के बाद पुरी पुलिस भी जांच में शामिल हो गई है। पुरी के SP विनीत अग्रवाल ने पुष्टि की है।

विज्ञापन

पाक दूतावास जाती थी

हिसार सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, ज्योति ​​की मुलाकात साल 2023 में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से हुई थी। दानिश ने उसे अली अहवान से मिलवाया, जिसने उसके वीजा, उसके रहने की व्यवस्था की और पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों शाकिर और राणा शाहबाज के साथ आगे की मुलाकातों का प्रबंध किया।

विज्ञापन

3 पाकिस्तानियों के संपर्क में थी

ज्योति ने शक के घेरे में आने से बचने के लिए शाकिर का कॉन्टैक्ट नंबर ‘जट रंधावा’ के नाम से सेव कर रखा था।’ भारत लौटने के बाद ज्योति व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए तीनों पाकिस्तानियों के संपर्क में थी। दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में वह कई बार दानिश से मिली। ज्योति ​​हरियाणा और पंजाब में संचालित एक जासूसी नेटवर्क का हिस्सा बन गई थी।

सिंगापुर-इंडोनेशिया भी जा चुकी

ज्योति गिरफ्तारी से 3 दिन पहले इंडोनेशिया के जकार्ता में थी। इस ट्रिप को लेकर ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी की थी। पोस्ट में ज्योति ने जकार्ता, इंडोनेशिया लोकेशन को टैग किया है। ज्योति ने इंडोनेशिया में ट्रेन में सफर की तस्वीर पोस्ट की थी। ज्योति ने सिंगापुर की फ्लाइट में ट्रैवल करती तस्वीर भी पोस्ट की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ