बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी क्या साबित हो रही सच? जानें किस खतरे में है मानव जाति का भविष्य

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी साल 2025 में सच साबित होती नजर आ रही हैं। मोबाइल टेक्नोलॉजी मानव जीवन के लिए साइलेंट किलर साबित हो सकती है। बाबा वेंगा ने टेक्नोलॉजी को ही इंसान के लिए खतरा बताया था।

Baba Vanga | Mobile Addiction | Prediction

बाबा वेंगा ने साल 2025 में मानवता का पतन शुरू होने की बात कही थी।

विज्ञापन

बुल्गारिया की रहस्‍यमयी भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा ने वर्षों पहले दुनियाभर के लिए कुछ भविष्‍यवाणियां की थीं, जो आज 21वीं सदी में सच होती नजर आ रही हैं। उन्होंने चेताया था कि एक समय ऐसा आएगा, जब इंसान अपनी ही बनाई टेक्नोलॉजी का गुलाम बन जाएगा और यही टेक्नोलॉजी इंसान के लिए साइलेंट किलर बनेगी, धीरे-धीरे इंसान की तबाही का कारण बनेगी। बाबा वेंगा ने यह भविष्‍यवाणी भी की थी कि भविष्‍य में लोग छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इंसान के जीवन को आसान तो बनाएंगे, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बड़े खतरे भी लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें:‘निकिता के शादी से पहले थे 2 बॉयफ्रेंड’, TCS मैनेजर मानव शर्मा केस की चार्जशीट में बड़े खुलासे

विज्ञापन

लोगों को लग चुकी मोबाइल की आदत

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का मतलब दूसरे शब्दों में यह था कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ‘साइलेंट किलर’ बनेगा। इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिल रहा है। आज की दुनिया को मोबाइल फोन की लत लग गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को मोबाइल की आदत लग चुकी है। मोबाइल के बिना न सुबह होती है और न ही रात खत्म होती है। पैसों की पेमेंट से लेकर शॉपिंग तक मोबाइल से होने लगी है। मोबाइल के चक्कर में लोग शाॅपिंग करने के लिए घर से बाहर नहीं निकलते। ऑनलाइन पढ़ाई के चक्कर में बच्चे घर से निकलकर कोचिंग सेंटर तक नहीं जाते। मोबाइल गेम खेलने के लिए घर से बाहर जाकर नहीं खेलते।

मानवता के पतन की थी भविष्यवाणी

मोबाइल के चक्कर में लोगों की नींद खराब हो रही है। आंखों की कमजोरी, मानसिक तनाव और सामाजिक अलगाव जैसी समस्‍याएं होने लगी हैं। बाबा वेंगा ने आगाह किया था कि टेक्नोलॉजी की यह लत न सिर्फ इंसान के व्यवहार और सोच को बदल देगी, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करेगी। सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि साल 2025 से मानवता, धरती और सृष्टि का पतन शुरू हो जाएगा। अब जब हम उस समय के इतने करीब हैं तो यह सवाल और भी प्रासंगिक हो जाता है कि क्या हम सच में अपने ही हाथों अपना विनाश लिख रहे हैं?

विज्ञापन

कौन हैं बाबा वेंगा?

वैंगा डेमित्रोवा, जिन्हें दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है, का जन्म साल 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में एक तूफान में दृष्टि खोने के बाद उन्हें भविष्य देखने की शक्ति प्राप्त हुई। 1996 में 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध, सोवियत संघ का विघटन और 9/11 जैसे बड़े घटनाक्रमों की उन्होंने पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ