हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ayodhya में लौटा 'त्रेता युग', Ram Mandir में उमड़ी भीड़ देख मुख्य पुजारी को करनी पड़ी अपील

Acharya Satyendra Das on devotees: फिलहाल अयोध्या में करीब 5000 साधु-संत मौजूद हैं, जो सभी अगले कुछ दिनों के भीतर रामलला के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर में उमड़ी भीड़

Acharya Satyendra Das on devotees: अयोध्या श्री राम मंदिर मंगलवार को आम लागों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन ही मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इतनी अधिक भीड़ देख श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य और मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, ऐसा लग रहा है कि ‘त्रेता युग’ लौट आया है। उनका कहना था कि भीड़ जय श्री राम के नाम का जाप कर रही है। उन्होंने अपील जारी करते हुए मंदिर परिसर में भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए आने वाले लोगों से कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने को कहा।

अगले कुछ दिन में दर्शन करेंगे 5000 साधु-संत 

जानकारी के अनुसार फिलहाल अयोध्या में देशभर से करीब 5000 साधु-संत मौजूद हैं। वह सभी अपने साथ दो से तीन लोगों को लेकर आए हैं। यह सभी आज कपाट खुलने के बाद अगले कुछ दिनों के भीतर दर्शन करेंगे, जिसके चलते मंदिर परिसर समेत अयोध्या में काफी भीड़-भाड़ है। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी है। मंदिर परिसर के एंटी प्वाइंट में बड़ी संख्या में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

सुबह कपाट खुलने से पहले लग गई थी श्रद्धालुओं की कतारें

मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस लगाई गई है। संदिग्ध लोगों और सामान पर नजर रखने के लिए लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुजारियों ने सुबह 3 बजे भगवान श्री राम का शृंगार करना शुरू किया था। पांच बजे सुबह की आरती के बाद तकरीबन 8 बजे तक मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। तब तक मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच गए थे। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और रस्सियां बांधी गई हैं। रामलला मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र और बुधवार को हरे रंग का वस्त्र धारण करेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी, जिसके बाद रात 10 बजे तक लोग रामलला के दर्शन कर सकते हैं। दिनभर में एक लाख से ज्यादा लोगों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola