अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को पत्थरों पर उकेरी जा रही मूर्तियों की तस्वीरें साझा कीं जो अयोध्या में वर्तमान में निर्माणाधीन भगवान राम मंदिर का हिस्सा होंगी। अगले साल तक अपने मूल स्थान पर स्थापित होने वाली भगवान रामलला की मूर्ति के अलावा, हिंदू शास्त्रों पर आधारित 3,600 मूर्तियां मंदिर में स्थापित की जाएंगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में स्तंभों, पीठिका तथा अन्य स्थानों पर सज्जित होने के लिए शास्त्रीय ग्रंथों में वर्णित कथाओं के आधार पर सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। इन मूर्तियों को निर्माण प्रक्रिया की सारिणी के अनुसार निर्दिष्ट स्थानों पर प्रस्थापित किया जाएगा।
रामलला की मूर्ति 51 इंच की होगी
राम मंदिर का 50 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि राम मंदिर 2023 के अंत तक आंशिक रूप से तैयार हो जाएगा, यानी भगवान राम का गर्भगृह दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। रामलला की मूर्ति 51 इंच की होगी, जिसे गर्भगृह में बने चबूतरे पर स्थापित किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों ने कहा कि मूल रूप से ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहित 67 एकड़ भूखंड की तुलना में राम मंदिर परिसर का आकार बढ़ाकर 110 एकड़ कर दिया गया है। यह विभिन्न धार्मिक और वास्तु तत्वों को शामिल करने के लिए किया गया है। यूपी के अयोध्या में पूरा राम मंदिर परिसर 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है।
दीवारें कई धार्मिक विषयों को दर्शाएंगी
राम मंदिर की भव्यता प्राचीन हिंदू मंदिरों से मिलता जुलता हो। ये ट्रस्ट के लिए एक कठिन काम है। अयोध्या में राम मंदिर की दीवारें कई धार्मिक विषयों को दर्शाएंगी। विषयों पर निर्णय नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के लोगों सहित धार्मिक प्रमुखों और कला विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा लिया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार दीवारों को जोड़ने के लिए स्टील के जोड़ों के बजाय तांबे के जोड़ों का उपयोग किया जा रहा है क्योंकि उनमें जंग नहीं लगता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
14 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines