Modi Govt 9 Years: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा की बड़ी प्लानिंग! 30 दिनों तक चलेगा मेगा अभियान

modi government, nine years of modi government, BJP massive campaign, lok sabha, Mahasampark Abhiyan, Mahajanajagaran campaign

Modi Govt 9 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 30 मई को नौ साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 30 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में ‘महाजनजागरण अभियान’ शुरू करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। सिंह ने कहा, “कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक नतीजे आए हैं। इसका श्रेय राज्य की जनता और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है।”

30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाओं का आयोजन

धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रबुद्ध और व्यवसायी सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और मंडल स्तर तक के प्रदेश पदाधिकारी टिफिन लेकर बैठक करेंगे।

भाजपा के सभी सात मोर्चों के संयुक्त सम्मेलन का होगा आयोजन

भाजपा के सभी सात मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही विधानसभा स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार के हितग्राहियों के सम्मेलन की भी योजना बनाई गई है। इसमें हितग्राहियों को आमंत्रित किया जाएगा।

संगठन की ओर से बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों के पर्चे बांटेंगे।

महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए 30 मई से पहले योजना बनाने और योजना के कार्यान्वयन के लिए एक पूर्ण रोड मैप तैयार किया जाना है। इसके लिए 20 और 21 मई को प्रत्येक जिले में जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की जानी है और संभागीय कार्यसमिति की बैठक 22, 23 और 24 मई को होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ