'IndiGo को जवाबदेह ठहराया जा रहा...', संसद में उड्डयन मंत्री राम मोहन का बड़ा बयान, विपक्ष ने किया वॉकआउट

IndiGo संकट पर संसद में खूब बवाल हुआ। मंगवार को उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो पर अपना पक्ष रखा। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष को बोलने का मौका न मिलने पर वॉक आउट कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

INDIGO (1)

INDIGO

विज्ञापन

देशभर में इंडिगो संकट की आहत संसद तक पहुंच गई है। संसद में इन दिनों शीतकालीन सत्र चल रहा है। मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा कि परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है, सुरक्षा पूरी तरह लागू है, इंडिगो को जवाबदेह ठहराया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई करेंगे।

मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सम्मान की रक्षा की जा रही है, और भारत के विमानन क्षेत्र को और अधिक यात्री-केंद्रित बनाने के लिए दीर्घकालिक उपाय किए जा रहे हैं।

Advertisment

सिविल एविएशन मंत्री के बयान के बाद विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट किया। बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस के मनीकम टैगोर ने कहा सिविल एविएशन मंत्री के बयान भर दे देने से कुछ नहीं होता क्योंकि यह गलती सिर्फ उसे विमानन कंपनी की नहीं बल्कि सरकार की है। इंडिगो ने तो इलेक्टरल बॉन्ड खरीदा है तो वह सरकार की बात कैसे सुनेगी। कहा कि Indigo ने सरकार को आंखें दिखाकर FDTL वापस करा लिया। बयान से काम नहीं चलेगा – हम पूरे मसले पर चर्चा की मांग करते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा इंडिगो एयरलाइन के खिलाफ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है। मंत्रालय ने विंटर सेशन के लिए एयरलाइन के फ्लाइट शेड्यूल में 5 प्रतिशत की कटौती कर दी। इंडिगो वर्तमान में 2200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन कर रहा है। मंत्रालय ने अब एयरलाइन के स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ