---विज्ञापन---

देश angle-right

Avalanche Warning: जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

Avalanche Warning: जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार शाम अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन का खतरा जताया है। An avalanche with a 'Medium Danger' level is likely to occur above 2,000 metres over Bandipore, Baramulla, […]

---विज्ञापन---

Avalanche Warning: जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार शाम अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन का खतरा जताया है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जबकि बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों के लिए मध्य खतरे की चेतावनी दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि अनंतनाग, राजौरी और कुलगाम जिलों के 2000 से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन होने की संभावना है।

12 जिलों में बर्फबारी

बता दें बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में शनिवार को एक गांव हिमस्खलन की चपेट में आ गया। हालांकि इससे किसी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले बांदीपोरा सहित 12 जिलों में बर्फबारी हुई थी।
प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

---विज्ञापन---

अगले 24 घंटे इन जिलों में अधिक खतरा

बांदीपोरा, बारामूला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी।

First published on: Jan 14, 2023 07:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola