ऑस्ट्रेलिया ने भारत के अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों और निर्यातकों को बड़ा झटका दिया है. ऑस्ट्रेलियाई फेडरल कोर्ट ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) की बासमती चावल को खास पहचान दिलाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. उन्होंने बासमती के लिए खास ट्रेडमार्क की मान्यता मांगी थी. APEDA की याचिका खारिज होने के बाद हरियाणा और पंजाब के किसान तनाव में हैं. ये दोनों राज्य सबसे ज्यादा बासमती चावल उगाते हैं और ऑस्ट्रेलिया उनके लिए एक बड़ा हब है. उधर, APEDA की याचिका खारिज होने के बाद पाकिस्तान काफी खुश है, क्योंकि वो भी ऑस्ट्रेलिया को बासमती का निर्यात करता है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच बासमती को लेकर कांटे की टक्कर होगी.
ये भी पढ़ें: Mukhya Mantri Krishak Chhatravriti Yojana: किसान के बच्चों को मिलेंगे हर महीने 5000 रुपये, जानें आवेदन का तरीका
क्यों खारिज हुई याचिका?
APEDA ने ऑस्ट्रेलिया के सामने मांग रखी थी कि बासमती को सर्टिफिकेशन ट्रेडमार्क के तौर पर रजिस्टर किया जाए. भारत की तरफ से ये दलील पेश की गई थी कि बासमती एक खास प्रोडक्ट है और उसे GI टैग भी मिला हुआ है. इसपर ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने कहा कि बासमती चावल भारत और पाकिस्तान दोनों में पैदा होता है, इसलिए सिर्फ एक देश को खास मान्यता नहीं मिल सकती. भारत ने इससे पहले 2019 में भी ये याचिका दायर की थी, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था.
पाकिस्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई फेडरल कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. शहबाज सरकार का कहना है कि बासमती भारत और पाकिस्तान दोनों की विरासत है. आपको बता दें कि पहले भारत ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा बासमती चावल निर्यात करता था. 1988-2018 के बीच भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लाखों टन बासमती भेजा, जबकि पाकिस्तान इतना चावल नहीं निर्यात करता था. अब APEDA की याचिका खारिज होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों को बराबर बासमती चावल निर्यात करना होगा, जिससे भारतीय निर्यातकों पर बोझ बढ़ सकता है. अकेला पंजाब ही देश का करीब 40 प्रतिशत बासमती का उत्पादन करता है. पंजाब के किसानों और निर्यातक ऑस्ट्रेलिया को बड़ी मात्रा में बासमती सप्लाई करते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का ये फैसला उनकी मुश्किलें बढ़ा देगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने रोका रास्ता, सड़क पर गुजरी रात; अब क्या है मांग?
संबंधित खबरें
'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
53 mins agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज JDU-BSP की समीक्षा बैठकें, MLC चुनाव में प्रदर्शन की होगी समीक्षा
2 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
3 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
11 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
13 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
14 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
15 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
16 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines