दिल्ली कूच पर अड़े किसान, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने रोका रास्ता, सड़क पर गुजरी रात; अब क्या है मांग?

Khanauri border: किसान नेताओं का कहना है कि उनका मकसद किसी तरह का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है.

Khanauri border

पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर रविवार रात किसानों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही. दिल्ली कूच के आह्वान के बाद पंजाब की ओर से किसानों का एक समूह पैदल दिल्ली की तरफ बढ़ने पहुंचा, लेकिन हरियाणा पुलिस ने सीमा पर रास्ता रोक दिया. किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही रुक गए और वहीं बिस्तर लगाकर रात गुजारी. किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों से बातचीत भी की.

विज्ञापन

किसानों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसान नेताओं का कहना है कि उनका मकसद किसी तरह का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि आधी रात के बाद भी किसान सड़क किनारे सो रहे हैं और फिलहाल सीमित संख्या में ही लोग खनौरी पहुंचे हैं. उन्होंने दावा किया कि उनका गैर-राजनीतिक संगठन जरूरत पड़ने पर हजारों किसानों को यहां जुटा सकता है, लेकिन फिलहाल सीमित संख्या में किसानों के साथ पैदल आगे बढ़ने की योजना है.

विज्ञापन

क्या है किसानों की मांग?

किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि किसान जब पैदल आगे बढ़ने लगे तो उन्हें रोक दिया गया और अब वे खनौरी बॉर्डर पर फंसे हुए हैं. उन्होंने हरियाणा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों को शांतिपूर्वक आगे जाने देने की अपील की. उनका कहना था कि किसानों का हरियाणा सरकार के साथ कोई विवाद नहीं है और आंदोलन की वजह उनकी मांगों को पूरा करने में देरी है.

विज्ञापन

पीएम मोदी से किसानों की अपील

किसान नेता ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी को प्रमुख मांग बताते हुए कहा कि किसानों के लिए कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना भी जरूरी है. उन्होंने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से कदम उठाने की अपील की. डल्लेवाल ने पीएम मोदी से किसानों की परेशानियों और दर्द को समझने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी संज्ञान लेकर आगे का रास्ता स्पष्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ