Assembly By Election 2024 Date : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। विधानसभा की 26 सीटों पर भी सात चरणों में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आइए देखते हैं कि विधानसभा की किस सीट पर कब वोट डाले जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 13 राज्यों में उपचुनाव कराए जाएंगे। बिहार, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1-1 सीटों पर उपचुनाव होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में 2, उत्तर प्रदेश में 4, गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6 सीटों पर वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें : सपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव लड़ेंगे चुनाव
बिहार समेत इन राज्यों में कब होंगे उपचुनाव
बिहार के अगिआंव में सातवें चरण में एक जून को, हरियाणा के करनाल में छठवें चरण में 25 मई, झारखंड के गांडेय में पांचवें चरण में 20 मई को, महाराष्ट्र के अकोला पश्चिम में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को, त्रिपुरा के रामनगर में पहले चरण में 19 अप्रैल को, राजस्थान के बागीदौरा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को, कर्नाटक के सोलापुर में तीसरे चरण में 07 मई को, तमिलनाडु के विलावनकोड में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
यूपी की चार विधानसभा सीटों पर पड़ेंगे वोट
पश्चिम बंगाल के भगवानगोला में तीसरे चरण सात मई और बारानगर में सातवें चरण में 1 जून को, गुजरात के विजयपुर, खामभट, पोरबंदर, वाघोडिया, माणावदर में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर की ददरौल सीट पर चौथे चरण में 13 मई, लखनऊ में पांचवें चरण में 20 मई, गैसड़ी में छठवें चरण में 25 मई और दुद्धी में सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? EC ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश की छह सीटों पर होगी वोटिंग
अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां एक चरण में छह विधासभा सीटों पर मतदान होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। ये वहीं सीटें हैं, जहां के विधायक बागी हो गए थे। बाद में विधानसभा स्पीकर ने सभी छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
45 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
50 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines