Assam: जंगली हाथी ने बुजुर्ग पर किया हमला, 500 मीटर तक घसीटने के बाद कुचलकर मार डाला

Wild Elephant Attack Farmer In Assam: असम में इस साल अब तक हाथियों के हमले से 74 लोगों की मौत हो चुकी है। ऊपरी असम की तुलना में निचले असम में हाथियों का खतरा अधिक है।

Assam. wild elephant attack, wild elephant kills elderly farm guard

लाउडस्पीकर से ऐलान करते कर्मचारी

विज्ञापन

Wild Elephant Attack Farmer In Assam: असम के बोको जिले में बुधवार को हाथियों के झुंड ने एक खेत पर धावा बोल दिया। इस दौरान जब 63 वर्षीय किसान वार्लिंगटन डब्ल्यू संगमा ने उन्हें भगाने की कोशिश की तो एक हाथी ने उसे पहले करीब 500 मीटर तक घसीटा और फिर कुचल दिया,  जिससे संगमा की मौत हो गई। शोर-शराब सुनकर आसपास के किसान एकत्रित हुए। मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई।

अपने खेत की रखवाली कर रहे थे बुजुर्ग

पुलिस के अनुसार संगमा अपने धान के खेत की रखवाली कर रहा था, इस दौरान ये हादसा हुआ है। बता दें असम में लगातार हाथियों के लोगों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो असम में 2023-24 में अब तक हाथियों के हमले से कुल 74 लोगों की मौत हो चुकी है। असम प्रशासन के अनुसार ऊपरी असम की तुलना में निचले असम में हाथियों का खतरा अधिक है।

Advertisment

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार हाथियों के हमले से बचाव के लिए गांव में तार लगाए गए हैं। संगमा की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। अनुमान है कि चोट लगने और सदमे के चलते संगमा ने दमतोड़ दिया। जानकारी के अनुसार संगमा राजापारा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

वन विभाग के लोग कर रहे अनाउंसमेंट

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन कई क्षेत्रों में लोगों को हाथियों से बचाव के लिए लाउडस्पीकर से ऐलान कर रहा है। स्थानीय लोगों को हाथियों के बढ़ते हमलों के बारे में सचेत किया जा रहा है। इस बारे में सिंगरा रेंजर भार्गव हजारिका ने कहा कि ग्रामीणों से उन रास्तों को साफ करने का भी आग्रह किया जिनका उपयोग जंगली हाथी आने जाने के लिए करते हैं, ताकि संघर्ष कम हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ