Assam police fines autorickshaw driver for not wearing helmet: ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर का हेलमेट न पहनने पर 1000 रुपये का चालान किया है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित पुलिस के पास इस गलती को सही करवाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे बताया कि उसका 1000 रुपये का नहीं बल्कि 2000 का चालान है, पुलिस का दावा था कि वह क्षमता से अधिक सवारी लेकर सफर कर रहा था।
अब ऑटो चालक अपना ये चालान लेकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी शिकायत पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला असम का है। यहां पेशे से ऑटो चालक दिनेंद्र केंपराय हाफलोंग इलाके में रहता है। 15 अगस्त को उसके ऑटो का प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUC) खत्म हो रहा था। वह अपना पीयूसी चेक रिन्यू करवाने गया।
ये भी पढ़ें: कोलकाता के बाद मुंबई के अस्पताल से सामने आया चौंकाने वाला मामला, शराब पीकर महिला डॉक्टर के साथ…
पीयूसी सेंटर पर चालान का पता चला
पीयूसी सेंटर कर्मचारी ने उसे बताया कि उसके ऑटो पर तो 1000 रुपये का चालान है। जब चालान की डिटेल देखी गई तो दिनेंद्र के होश उड़ गए। दरअसल, ये चालान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने का था। इसे लेकर वह स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ऑफिस गया। वहां, पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि उसका क्षमता से अधिक सवारी बैठने का 2000 रुपये का चालान है। दिनेंद्र वहां से घर आ गया और अभी तक चालान नहीं भरा है।
ई चालान का मोबाइल पर मैसेज नहीं आया
दिनेंद्र के अनुसार ये ई चालान है, लेकिन उसके मोबइाल पर इसका कोई मैसेज नहीं आया था। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गलती से हेलमेट पहनने का चालान कर दिया गया है, असल चालान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने का ही है। ऑनलाइन चालान करते हुए गलती हुई है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच कर आगे उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir में VHP नेता पर FIR दर्ज! बीफ चेक करने के लिए बेकरी में घुसे थे
ये भी पढ़ें: क्या आपने भी क्लोज कराया है होम लोन? ये 2 सर्टिफिकेट नहीं लिए हैं तो हो जाएगी दिक्कत
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
47 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
59 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines