Assam News: आसाम के करीमगंज में पुलिस ने 6 नाबालिग लड़कों को कथित तौर पर 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीलोवज्योति नाथ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी असम के करीमगंज में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को छह किशोर लड़कों को गिरफ्तार किया गया।
अभी पढ़ें – Navneet Rana: मुंबई की अदालत ने सांसद नवनीत राणा के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के कालीनगर इलाके में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत दर्ज करने के बाद तुरंत तलाशी अभियान चलाया गया और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर गैंगरेप की वारदात के दौरान वीडियो भी बनाय था और इसे दूसरे लड़कों के साथ शेयर भी किया था। पुलिस ने वारदात के सबूत के लिए फोन बरामद कर लिया है।
अभी पढ़ें – Chhawla Case: जानें, बलात्कार, यातना और हत्या के तीन दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों बरी किया
अधिकारी ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सुनवाई किशोर कार्यवाही के तहत होगी। पीड़िता और सभी आरोपी जिनकी उम्र 13 से 15 साल है और वे चाय बागान मजदूरों के परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
29 mins agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
2 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
7 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines