बेटे का रिजल्ट लेने गया था पिता, खुशियां मनाने से पहले ही हार्ट अटैक ने छीनी जिंदगी; CCTV में कैद खौफनाक मंजर

युवाओं में दिल का दौरा पड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले हफ्ते, 11 जनवरी को गायक और अभिनेता प्रशांत तामांग की नई दिल्ली में उनके निवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी.

Heart Attack (1)

बोरदोलोई की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

असम के जोरहाट में 35 साल के दीपांकर बोरदोलोई अपने बेटे का रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे थे. उन्होंने अपने टे का ‘रिजल्ट’ हाथ में लिया ही था, लेकिन किसे पता था कि इसी पल उनकी अपनी जिंदगी का सफर खत्म होने वाला है. स्कूल की दहलीज से बाहर निकलने से पहले ही दीपांकर की धड़कनें अचानक रुक गईं. एक पल पहले जो पिता अपने बेटे का रिजल्ट देख मुस्कुरा रहा था, अगले ही पल वह फर्श पर बेजान पड़ा था.

सोनारी गांव के रहने वाले दीपांकर बोरदोलोई ने बेटे का रिजल्ट लाने के लिए पिछले गुरुवार को काम से एक दिन की छुट्टी ली थी. जोरहाट के सैमफोर्ड स्कूल में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन

CCTV फुटेज में, बोरदोलोई को स्कूल की लॉबी में चलते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही वह एग्जिट गेट के पास पहुंचते हैं, वह अपने हाथ फैलाकर उछलते हैं, शायद कुछ पकड़ने और बैलेंस बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे. फिर उसी वक्त वह अपने चेहरे के बल जमीन पर गिर जाते हैं. स्कूल में मौजूद लोग उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JMCH) ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बोरदोलोई असम सरकार के सिंचाई विभाग में तेओक डिवीजन के तहत कार्यकारी अभियंता के रूप में कार्यरत थे. उनकी पत्नी एक गृहिणी हैं. परिवार के अनुसार, बोरदोलोई एक फिट व्यक्ति थे और उनकी बीमारियों का कोई बड़ा इतिहास नहीं था.

विज्ञापन

बता दें, युवाओं में दिल का दौरा पड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले हफ्ते, 11 जनवरी को गायक और अभिनेता प्रशांत तामांग की नई दिल्ली में उनके निवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी. इससे पहले इसी महीने, वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ