Assam Elephant Attack: बीच सड़क हाथियों ने मचाया तांडव, ऑटो-कार पर किया हमला, एक बच्चे समेत तीन की मौत
Edited By Amit Kasana

असम हाथियों का हमला
Edited By Amit Kasana

असम हाथियों का हमला
असम: गोलपारा में जंगली हाथियों ने गुरुवार को सड़क पर जमकर उत्पात मचाया है। यहां हाथियों का एकझुंड जंगलों से अचानक सड़क पर आ गया। इसके बाद हाथियों ने जो किया उसकी कल्पना करके भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पहले उन्होंने वहां से गुजर रहे ऑटो पर हमला किया। गुस्साए हाथियों ने ऑटो को पलट दिया।
Assam | Three people including a child were killed and two others injured after they were attacked by wild elephants in Goalpara today, says Dhruba Dutta, Forest Range Officer, Lakhipur.
Two vehicles were also damaged in the incident, the official adds. pic.twitter.com/PctllBPzjx
— ANI (@ANI) December 15, 2022
ऑटो से उतरकर सवारियां इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास करने लगी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह सब देख वहां से उस समय गुजर रहे आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हाथी इतने भर में नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने वहां से गुजर रही मारुति स्विफ्ट को अपना निशाना बनाया और उसे तेज टक्कर मारी। जिससे कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हमले में एक बच्ची समेत तीन लोगों की की मौत हुई है।
इसके बाद किसी तरह आसपास के लोगों ने हाथियों को वापस जंगल में वापस भगाया। मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई। लखीपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी ध्रुबा दत्ता ने बताया कि गोलपारा में आज जंगली हाथियों के हमले में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें आए दिन असम में कहीं न कहीं जंगली हाथी जानमाल का नुकसान करते हैं। प्रशासन इन्हें मुख्य मार्गों से दूर रखने के लिए बाड़ आदि लगा कर इंतजाम कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: