जो कहा सो किया..., असम सीएम का महिलाओं को बड़ा तोहफा, माफ किया 2 लाख महिलाओं का ऋण
Edited By Rakesh Choudhary

Assam CM Himanta Biswa Sarma
Edited By Rakesh Choudhary

Assam CM Himanta Biswa Sarma
Assam CM Himanta Biswa Sarma Waves Off Woman Loan: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने प्रदेश की 2 लाख 20 हजार महिलाओं का कर्ज माफ कर दिया है। इस कर्ज माफी में ब्याज समेत मूल राशि भी शामिल है। सीएम ने ऐसी महिलाओं का ऋण माफ किया है जिन्होंने 25 हजार रुपए तक का ऋण लिया था। असम सरकार बैंकों को 291 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। बता दें असम सरकार ने एक माइक्रोफाइनेंस प्रोत्साहन और राहत योजना का आयोजन किया था।
जो कहा सो किया ।
Prior to 2021 elections, we made an important Sankalp to the women entrepreneurs of Assam. With the blessing of Hon’ble PM, we have delivered our promise 🙏#SankalpseSiddhi @narendramodi @BJP4India pic.twitter.com/ANRfC6eIjI
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 24, 2023
राज्य सरकार ने 31 मार्च 2021 तक एनपीए हो चुके ऋण को माफ किया है। सीएम ने चुनाव में ऋणमाफी का वादा किया था। इस मौके पर सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक वर्ग कह रहा था कि हम चुनावी वायदे से पीछे हट गए हैं। मैं उनको यह बताना चाहता हूं कि मैं प्रदेश वासियों से किए प्रत्येक वादे को पूरा कर रहा हूं।
सीएम सरमा ने आगे कहा कि असम माइक्रोफाइनेंस प्रोत्साहन और राहत योजना देश में अपनी तरह की पहली योजना है। इसका उद्देश्य पात्र उधारकर्ताओं को राहत देना है। सीएम ने कहा कि असम में कोरोना और सीएए विरोधी आंदोलनों के कारण कामकाज ठप्प हो गया था इसलिए यह ऋण माफी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक स्वस्थ ऋण अदायगी की आदत विकसित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: