Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाजपा-आरएसएस को गुरु बताने वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आई है। असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर राहुल गांधी भाजपा को गुरु मानते हैं तो उन्हें नागपुर जाना चाहिए।
सरमा ने कहा कि मैं उनसे (राहुल गांधी) कहना चाहता हूं कि उन्हें आरएसएस और बीजेपी को नहीं, बल्कि ‘भारत माता’ के झंडे को अपना गुरु मानना चाहिए। उनका नागपुर में स्वागत है, उन्हें ‘भारत माता’ के ध्वज के आगे ‘गुरु दक्षिणा’ देनी चाहिए।
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा है कि मैं चाहता हूं कि वे (भाजपा) हम पर आक्रामक हमला करें, इससे कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा को समझने में मदद मिलेगी। मैं उन्हें (बीजेपी को) अपना गुरु मानता हूं, वे मुझे रास्ता दिखा रहे हैं और जो नहीं करना है उस पर मुझे प्रशिक्षण दे रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं यह लिखित में दे सकता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है कि भाजपा ने पैसे से अपनी सरकार बनाई है।
इस यात्रा में एक आवाज और भावनाएं हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि जब मैंने इसे (भारत जोड़ो यात्रा) शुरू किया, तो मैंने इसे कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सामान्य यात्रा के रूप में लिया। धीरे-धीरे हम समझ गए कि इस यात्रा में एक आवाज और भावनाएं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं बीजेपी और आरएसएस के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि वे जितना अधिक हमें निशाना बनाते हैं, यह किसी न किसी तरह से हमारी मदद करता है।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
46 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines