Ashok Chavan To Join BJP : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं और आज भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शामिल होते ही भाजपा उन्हें बड़ा तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी उन्हें राज्यसभा सांसद बना सकती है। वहीं, चव्हाण ने इस वजह पर भी बात की कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला क्यों लिया। इसके अलावा कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही पार्टी की प्रदेश इकाई के अंदर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
कांग्रेस के खेमे में मचा हड़कंप
अशोक चव्हाण के बाहर जाने के बाद से कांग्रेस के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सभी विधायकों से संपर्क साधे हुए हैं और उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अभी भी सब ठीक चल रहा है, जल्दबाजी में किसी भी विधायक को गलत फैसला नहीं लेना चाहिए। पहले ही संकट का सामना कर रही कांग्रेस की स्थिति चव्हाण की विदाई के साथ और खराब होती दिख रही है। ऐसा तब हो रहा है जब लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं।
कांग्रेस का चैप्टर बंद हो चुका है
अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं आज भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर 12.30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें भाजपा में शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। अपने इस फैसले को लेकर चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का चैप्टर बंद हो चुका है, फिर उस पर क्या ही बात की जाए। आज से मेरी राजनीति की नई इनिंग शुरू होने जा रही है।
राज्यसभा भेज सकती है BJP
इसी बीच एक जानकारी यह सामने आई है कि अशोक चव्हाण भाजपा की ओर से राज्यसभा जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यसभा के लिए भाजपा की लिस्ट मंगलवार की शाम या फिर बुधवार की सुबह तक जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण कल राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के लिए अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। जल्द ही महाराष्ट्र की लिस्ट भी आ जाएगी।
ये भी पढ़ें: डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- आगे-आगे देखो होता है क्या
ये भी पढ़ें: तेजस्वी पर भड़के गिरिराज सिंह, ममता बनर्जी को बताया कलंक
ये भी पढ़ें: जानिए क्या है एमएसपी? जिसके लिए आंदोलन कर रहे किसान
ये भी पढ़ें: आंदोलन राजनीति से प्रेरित है या सच में किसानों को शिकायत है
संबंधित खबरें
पति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
17 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
5 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
16 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines