Asaram convicted: एक और रेप केस में आसाराम दोषी, कल होगा सजा का ऐलान
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Asaram convicted: साल 2013 के एक रेप केस में गांधी नगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया है। कल अदालत इस मामले में सजा का ऐलान कर सकती है। इस मामले में सूरत की लड़की ने आसाराम पर रेप का आरोप लगाया था। वहीं, पीड़िता की छोटी बहन ने आसाराम के बेटे नारायण साई पर रेप करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में आसाराम के अलावा उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायी ध्रुवबेन, निर्मला,जस्सी और मीरा भी आरोपी हैं। सोमवार को आसाराम को वर्चुअली कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने आसाराम को दोषी माना। अदालत ने कहा कि कल इस मामले में सजा का ऐलान किया जाएगा।
Gandhinagar sessions court convicted self-styled godman Asaram in connection with a decade-old sexual assault case. Asaram was accused by a Surat-based woman of repeatedly raping her while she was at his ashram in Ahmedabad's Motera around 10 years ago. pic.twitter.com/ryVeTdrWdA
— ANI (@ANI) January 30, 2023
गौरतलब है कि आसाराम रेप के एक अन्य मामले में पहले से उम्रकैद की सजा काट रहा है। फिलहाल वह जोधपुर जेल में बंद है। नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। आसाराम ने अपनी उम्र और सेहत का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: