---विज्ञापन---

देश angle-right

पाकिस्तान के पेशावर में धमाका, हमलावर ने खुद को उड़ाया, 25 की मौत 90 से अधिक घायल

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर पुलिस लाइन इलाके के पास एक विस्फोट हुआ है। धमाके में अब तक 25 लोगों की मौैत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। यह धमाका पेशावर पुलिस लाइन की मस्जिद में हुआ है। धमाके में मस्जिद की एक दीवार भी ढह गई। लोगों का कहना है कि […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर पुलिस लाइन इलाके के पास एक विस्फोट हुआ है। धमाके में अब तक 25 लोगों की मौैत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। यह धमाका पेशावर पुलिस लाइन की मस्जिद में हुआ है। धमाके में मस्जिद की एक दीवार भी ढह गई। लोगों का कहना है कि यह एक फिदायीनहमला था। हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है। सोशल मीडिया पर लोग धमाके की तस्वीरें डाल रहे हैं। स्थानीय लोग घायल लोगों को गाड़ी में भरकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Khalistan Supporters Attack: ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा लेकर जा रहे भारतीयों पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

23 दिसंबर को इस्लामाबाद में हुआ था हमला

23 दिसंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक फिदायीन हमला हुआ था जिसमें एक पुलिस वाले की मौत हो गई थी। साथ ही इसमें 10 लोग घायल भी हुए थे। आत्मघाती हमले के बाद अफसरों ने कहा था कि पुलिस की सतर्कता से इस्लामाबाद में बड़ा हमला होने से बच गया। इससे पहले मार्च 2022 में एक शिया मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें कम से कम 57 लोग मारे गए थे। इस हमले में कम से कम 200 लोग घायल भी हुए थे। यह धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 30, 2023 02:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola