CAA पर असदुद्दीन ओवैसी समेत विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा, CM योगी बोले-ऐतिहासिक फैसला

Asaduddin Owaisi on CAA: देशभर में CAA लागू कर दिया गया है। सीएए लागे होने के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले आए अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जाएगी। सीएए पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा है।

Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi on CAA: सीएए लागू होने के बाद देशभर से राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए लागे होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप क्रोनोलॉजी समझिए। पहले इलेक्शन सीजन आएगा फिर सीएए नियम आएंगे। ओवैसी ने आगे कहा कि सीएए विभाजनकारी अधिनियम है और यह आरएसएस के नाथूराम गोडसे की सोच पर आधारित है, जो मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीड़ित या सताए गए व्यक्ति को उसके धर्म या राष्ट्रीयता के आधार पर नागरिकता नहीं देनी चाहिए।

Advertisment

अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता

सोमवार शाम को केंद्र सरकार ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू कर दिया है। सीएए लागे होने के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले आए अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता पाने वालों में हिंदू, जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध और पारसी धर्म के लोग शामिल होंगे।

सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक फैसला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएए लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद जताया। उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। सीएम योगी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून मानवता के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का सम्मान वापस लौटेगा।

विज्ञापन

विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरा

CAA लागू होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस अधिसूचना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक और प्रतिबद्धता पूरी की है। वहीं, दूसरी तरफ सीएए पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को चुनाव से पहले ही लागू क्यों किया?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ