Asaduddin Owaisi on PM Modi Ram Mandir Remark: AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी भले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। मगर वो अक्सर विपक्षी पार्टियों के हक में बयान देते नजर आते हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चुनावी मैदान में खड़े असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुखर हो गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी के राम मंदिर वाले बयान पर करारा जवाब दिया है।
पीएम मोदी का बयान
दरअसल 7 मई को मध्य प्रदेश के धार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 2024 के आम चुनाव में उन्हें 400 से ज्यादा सीटें चाहिए, जिससे इंडिया गठबंधन के लोग अनुच्छेद 370 को फिर से लागू ना कर सके और अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी ताला ना लगे। पीएम मोदी के इस बयान पर कई विपक्षी नेताओं ने पलटवार किया था। इस लिस्ट में अब एक नाम AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का भी जुड़ चुका है।
ओवैसी ने दिया जवाब
मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री उन फैक्ट्रियों के बारे में क्यों बात नहीं करते, जिनपर ताला लग गया है? उनके नोटबंदी करने की वजह से कई छोटी और मध्यम वर्ग की कंपनियां बंद हो गईं। पूरे देश में लॉकडाउन लगाते समय उन्होंने कितने घंटे का समय दिया था? वो ताला क्या था? उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में फंसे हुए थे। वो मारे गए। महाराष्ट्र में तो 10-12 लोग रेल की पटरियों पर मर गए। प्रधानमंत्री जी उन तालों की बात ही नहीं करते हैं।
ये बिल्कुल झूठ है- प्रियंका गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि, पीएम का कथन एकदम झूठ है। कांग्रेस पार्टी ने कई बार कहा है कि जो भी निर्णय आएगा उसका सभी आदर करेंगे और हमने यही किया है।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
56 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines