Asaduddin Owaisi in Loksabha: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी। उन्होंने लोकसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन अपने भाषण के दौरान बाबरी मस्जिद जिंदाबाद, भारत जिंदाबाद और जय हिन्द के नारे भी लगाए।
क्या बाबर को आक्रमणकारी मानते हो..
सदन में अयोध्या राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा थी। इस दौरान बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि क्या केंद्र सरकार सिर्फ एक धर्म की सरकार है? उन्होंने आगे बीजेपी पर सवाल दागते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ हिन्दुत्व की सरकार है? इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे खड़े हो गए और उन्होंने ओवैसी से सवाल किया कि क्या आप बाबर को एक आक्रमणकारी मानते हैं। इस पर औवेसी का जवाब था कि क्या मैं बाबर..जिन्ना…औरंगजेब का प्रवक्ता हूं?
मुझसे बाबर नहीं महात्मा गांधी के बारे में पूछें
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या बीजेपी की सरकार केवल हिन्दुत्व की सरकार है ? क्या देश का कोई मजहब नहीं है ? उन्होंने आगे कहा कि आखिर सरकार देश के मुसलमानों को क्या पैगाम दे रही है। उनका कहना था कि आजादी के इतने साल बाद मुझसे बाबर के बारे में पूछा जाता है। क्या मैं बाबर का प्रवक्ता हूं। उन्होंने कहा कि मुझसे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू के बारे में पूछें। मैं महात्मा गांधी को उनकी नीतियों के लिए पसंद करता हूं। लेकिन मैं नाथू राम गोडसे को पंसद नहीं करता क्योंकि उन्होंने अहिंसा के लिए काम करने वाली गांधी जी की हत्या की।
मुसलमानों के साथ हुआ है धोखा
लोकसभा में अपने भाषण में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में जश्न मनाकर मोदी सरकार देश के करोड़ों मुसलमानों को क्या संदेश देना चाहती है। आगे खुद ही इस बात का जवाब भी देते हुए वह बोले क्या सरकार यह संदेश देना चाहती है कि एक धर्म ने दूसरे पर विजय प्राप्त की है? उन्होंने कहा देश में करीब 17 करोड़ मुसलमान हैं और साल 1992, 2019 और 2022 में मुसलमानों के साथ धोखा हुआ है।
ये भी पढ़ें: CAA पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा कानून
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
1 hr agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
7 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines