हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सालार का बेटा, किसी के बाप की नहीं सुनता...Asaduddin Owaisi का भाई अकबरुद्दीन पर बड़ा बयान

Asaduddin Owaisi Video Viral: असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भाई असदुद्दीन ओवैसी के बारे में बोलते हुए नवनीत राणा को चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने अपने भाई को तोप बताते हुए कहा है कि उसे जानते नहीं हो, किसी के बाप की नहीं सुनता।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi Statement on Akbaruddin Owaisi: भाजपा नेता नवनीत राणा के 15 सेकेंड वाले बयान पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर नवनीत राणा पर निशाना साधा। इस बार उन्होंने अपने भाई अकबरुद्दीन ओवैसी की बात करते हुए नवनीत राणा को चेताया। उन्होंने कहा कि मेरे छोटे भाई को कितना जानते हो? उसे मैंने रोक रखा है। मैंने समझा रखा है।

तुम्हे क्या पता वो क्या है‌? तोप है, सालार का बेटा है, किसी के बाप की नहीं सुनता वो। अगर मैंने कहा दिया कि अब तुम संभालो तो जानते नहीं क्या हो जाएगा? उसे सिर्फ मैं समझा सकता हूं। मैं ही रोक सकता हूं, मैंने कह दिया नहीं तो नहीं, मैंने कह दिया करो तो कर देगा। अगर मैंने उसे खुली छूट दे दी तो सोच भी नहीं सकते कि क्या होगा? इसलिए चैलेंज देने से पहले सोचो समझो। बयान देने से पहले उसका अंजाम भी सोच लेना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें:जो मन में आता बोलते, मोदी जी पहले घोषणा पत्र पढ़ लेते…Priyanka Gandhi के 5 बड़े बयान

विज्ञापन

नवनीत राणा ने दिया था 15 सेकेंड वाला बयान

ओवैसी ने कहा कि सांसद साहिबा कुछ भी बोल दे रही हैं। 15 सेकेंड पुलिस को दूर कर दो, पता नहीं चलेगा दोनों भाई कहां गए? क्या देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है क्या? कोई भी कुछ भी बोल रहा है। बता दें कि भाजपा सांसद और महाराष्ट्र के अमरावती से पार्टी की लोकसभा चुनाव 2024 की उम्मीदवार नवनीत राणा ने हैदराबाद में एक बयान दिया था। वे माधवी लता के समर्थन में जनसभा करने आई थीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 सेकेंड के लिए पुलिस को बीच में से हटा दिया जाए तो पता भी नहीं चलेगा कि दोनों ओवैसी भाई कहा गए? छोटा भाई कहता था, 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो, फिर मुसलमान बताएंगे और पता भी नहीं चलेगा कि हिंदू कहां गए? नवनीत राणा ने अपने इस बयान का वीडियो अपने X हैंडल पर भी शेयर किया था और इसमें दोनों ओवैसी भाइयों को टैग भी किया था।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:’15 सेकेंड क्या मोदी जी एक घंटा ले लीजिए’; नवनीत राणा के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

असदुद्दीन ओवैसी ने दिया था यह जवाब

नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि 15 सेकेंड क्या, 60 मिनट ले लो और बता दो कहां आना है? हम तैयार हैं, पहुंच जाएंगे, देखें किसमें कितनी इंसानियत है? चैलेंज एक्सेप्ट करते हैं। सरकार आपकी, सब कुछ आपका ही है, जो दिल चाहे कर लीजिएगा, कौन रोकेगा?

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:आपने ही सम्मान से जीना सिखाया…BSP सुप्रीमो मायावती के एक्शन पर भतीजे आकाश आनंद का रिएक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola