AIMIM Chief Asaduddin Owaisi On Relationship: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कुरान यह नहीं कहता कि आपकी पत्नी को आपके कपड़े धोने चाहिए या आपके लिए खाना बनाना चाहिए या आपके सिर की मालिश करनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि कुरान कहता है कि पति का अपनी पत्नी की कमाई पर कोई हक नहीं है, लेकिन पति की कमाई पर पत्नी का पूरा हक है।
‘पत्नी को गुस्सा बर्दाश्त करना ही मर्दानगी है’
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अपनी पत्नी पर गुस्सा निकालने या उस पर कटाक्ष करने में कोई मर्दानगी नहीं है, बल्कि मर्दानगी इसमें हैं कि आप उसका गुस्सा बर्दाश्त करें। उन्होंने कहा कि पति को अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि कुछ लोगों को अगर उनकी पत्नियां जवाब दे देती हैं तो वे बुरा मान जाते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो देर रात तक दोस्तों के साथ बातें करते रहते हैं और उनकी पत्नियां और मां घर पर उनका इंतजार करती रहती हैं। इन बातों को समझना चाहिए।
‘इस्लाम में नहीं लिखा है, पत्नी आपके लिए खाना बनाए’
एआईएमआईएम की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ओवैसी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में ओवैसी कहते हैं कि कई लोग खाना न बनाने के लिए पत्नियों की आलोचना करते हैं या उनके खाने में कमियां निकालते हैं। मेरे भाईयों! यह इस्लाम है। यह कहीं पर भी नहीं लिखा हुआ है कि पत्नी आपके लिए खाना बनाए।
यह भी पढ़ें: ‘कैसा महसूस हो रहा तेजस्वी यादव?’ ओवैसी ने नीतीश कुमार पर भी कसा तंज
ओवैसी ने सुनाया रसूल का किस्सा
एआईएमआईएम प्रमुख ने इस दौरान एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार एक रसूल खलीफा फारूक-ए-आजम के पास अपनी पत्नी की नाराजगी की शिकायत लेकर गया। उस समय फारूक-ए-आजम की पत्नी उन्हें डांट रही थी। बाद में, रसूल ने फारूक-ए-आजम को बताया कि वह भी यही शिकायत लेकर आए हैं। तब फारूक-ए-आजम ने रसूल से कहा कि वह मेरी पत्नी हैं। मेरे घर की इज्जत की रक्षा करती है। वह भी इंसान है। अगर वह मुझसे गुस्से में कुछ कहती है तो मैं सुनता हूं। ऐसी मानसिकता हमें भी विकसित करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंककर पीता है’, असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा?
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
2 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
3 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
3 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
5 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
5 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
7 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
7 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
8 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
11 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines